July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

मतदाता सूची से 56 लोगों का नाम काटने को लेकर ग्रामीणों में मचा हड़कंप,,,बूथ अध्यक्ष व बीएलओ को जबरन लेकर पहुँचे राजपुर,,भाजपा पदाधिकारियों सहित पुलिस पहुँची मौके पर…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर में आज उस समय हड़कंप मच गया जब मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने गाड़ी में बैठाकर एक भाजपा बूथ अध्यक्ष और एक बीएलओ को तहसील कार्यालय लेकर आ गए थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर भाजपा के पदाधिकारी भी पहुंच गए और जिस वाहन से बूथ अध्यक्ष व बीएलओ को लेकर आये थे उस वाहन को राजपुर व्यवहार न्यायालय के पास रोक लिया गया। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ, विवाद बढ़ता देख पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची तो मामला समझ में आया कि ग्राम कोदौरा में मुस्लिम समाज के लगभग 56 लोगों का नाम वोटर लिस्ट से कटने पर भाजपा के बूथ अध्यक्ष एवँ बीएलओ को लेकर तहसील जानकारी लेने पहुँचे थे।

       मामला ग्राम कोदौरा का है मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि वह काफी दिनों से उस गांव में रह रहे हैं फिर उनके ही समाज को क्यों टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके समाज के लगभग 56 लोंगो का नाम काटने की प्रक्रिया की गई है।उन्होंने बूथ अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि 56 लोगो का फार्म 7 भरा गया है जिसमे यह दर्शाया गया है कि 56 लोग स्थाई रूप से स्थानांतरित हो गया है और सभी फर्मों में एक ही व्यक्ति के हस्ताक्षर है।उन्होंने बताया कि भाजपा के बूथ अध्यक्ष एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जो बीएलओ का काम कर रही है उसे गाड़ी में बैठ कर वह लोग तहसील कार्यालय जनपद पंचायत कार्यालय एवं एसडीएम के पास जानकारी लेने लेकर पहुँचे थे उन्होंने किसी का किडनैप नहीं किया। मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि उन्हें डर है कि अचानक से उनका नाम क्यों काटा जा रहा है अब वह लोग कहां जाएंगे और एक साथ 56 लोगों का नाम कट जाने के डर से उनके समाज में काफी हड़कंप मचा हुआ है।बताया जा रहा है कि भाजपा के बूथ अध्यक्ष को गाड़ी में जबरन बैठाकर लाया गया था। उसका कहना है कि मुझ पर दबाव बनाया जा रहा है डराया धमकाया जा रहा है और कहा जा रहा है कि उसके द्वारा ही सबका नाम काटा जा रहा है।

      इस मामले में गांव के सरपंच पति का कहना है कि शासन स्तर से एक फॉर्म आया था उसे फॉर्म के आने के बाद यह स्थिति निर्मित हुई है और इस फार्म के आने के बाद नाम काटने की प्रक्रिया शुरू हुई। वहीँ मामले में भाजपा के कोषाध्यक्ष का कहना है कि अपात्र लोगों का नाम जरूर काटा जाएगा लेकिन पात्र लोगों का नाम इस एसआईआर प्रक्रिया में नहीं काटा जाएगा, जो लोग गलत है वह लोग डर रहे हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!