November 7, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

निर्माणाधीन नाली के मिट्टी बन रही परेशानी का सबब,,,मुख्य सड़क पर बन रही जाम की स्थिति…

राजपुर। निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में राजपुर नगर में लोग जाम से रहे परेशान।नाली निर्माण के लिए खोदे गए मलवा एवँ साप्ताहिक बाजार के कारण लगी जाम।

    इन दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ है।राजपुर नगर में नाली निर्माण का कार्य प्रगति पर है ऐसे में अब लोग सड़क जाम से परेशान हैं।आज रविवार को भी नगर में ऐसा ही नजारा देखने को मिला,पुराने पोस्ट ऑफिस से लेकर थाना तक भारी जाम की स्थिति निर्मित हो गई,सड़क पर वाहनों की कतार लग गई।रविवार को राजपुर में साप्ताहिक बाजार होने के कारण सड़को पर भीड़ के कारण वाहनों का जाम की स्थिति निर्मित हो गई।रविवार साप्ताहिक बाजार और सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण के लिए खोदे गये गड्ढों का मलवा के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई है जिससे जाम की स्थिति निर्मित हो गई।

      गैर तलब है कि इन दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है।सड़क निर्माण के दौरान राजपुर नगर में नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा है।नाली निर्माण के दौरान नाली के लिए खोदे गए गड्ढों से निकला मिट्टी सड़क के दोनों ओर होने के कारण अब वाहनों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहा है।वहीँ नाली निर्माण की धीमी गति से होने के करण नगरवासीयों में काफी रोष है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!