September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

तातापानी महोत्सव के दूसरे दिन पंच-सरपंच सम्मेलन एवं कृषक संगोष्ठी का आयोजन

बलरामपुर, 15 जनवरी। तातापानी महोत्सव के दूसरे दिन आज पंच-सरपंच सम्मेलन के साथ ही कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, जनपद पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर सुश्री सुमित्रा चेरवा, जनपद पंचायत अध्यक्ष राजपुर श्री विनय भगत, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री भानु प्रकाश दीक्षित सहित क्षेत्र के पंच, सरपंच एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
      सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भानूप्रकाश दीक्षित ने कहा कि तातापानी महोत्सव ने अब अपनी एक अलग पहचान बना ली है। उन्होंने बताया कि महोत्सव के प्रथम दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के करकमलों से तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया, जिससे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का वातावरण निर्मित हुआ है।
       उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका बेहतर क्रियान्वयन ग्राम स्तर तक सुनिश्चित हो रहा है। पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पीवीटीजी क्षेत्रों में जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष योजनाएं लागू की जा रही हैं। श्री दीक्षित ने प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब ग्राम पंचायतें सशक्त और विकसित होंगी। ग्राम पंचायतों के विकास से ही राज्य और देश प्रगति के पथ पर अग्रसर होंगे। इसके लिए सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थिति के साथ किसानों को को जैविक पद्धति से खेती करने को कहा। उन्होंने कहा कि रसायनिक खाद का प्रयोग करने से भूमि की उर्वरा शक्ति कम होती है। उन्होंने किसानों को जैविक खाद वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करते हुए उन्नत तकनीकि से खेती करते हुए कहा। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष बलरामपुर ने भी पंच-सरपंच एवं किसान संगोष्ठी को भी संबोधित किया। इस दौरान दो कृषकों एवं सरपंचों ने भी अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में दो कृषकों को किसान समृद्धि योजना के तहत चेक का वितरण एवं सरपंचों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान व पंच-सरपंच उपस्थित रहे।

पंच-सरपंचों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन

       तातापानी महोत्सव के अंतर्गत पंच-सरपंचों के लिए विशेष खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। कुर्सी दौड़, रस्साकसी सहित अन्य खेलों में पंच और सरपंचों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेल प्रतियोगिताओं ने महोत्सव के माहौल को और अधिक जीवंत एवं आनंदमय बना दिया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!