September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से बिजली बिल से राहत,,,सब्सिडी से सोलर प्लांट लगाना हुआ आसान…

सौर ऊर्जा से अनिल का घर हुआ रोशन

बलरामपुर,10 जनवरी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से न केवल बिजली की बचत हो रही है, बल्कि स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा भी मिल रहा है। राजपुर निवासी अनिल तिवारी ने इस योजना का लाभ लेकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर हुए है। अनिल तिवारी ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित किया है। जिससे घर की बिजली आवश्यकता पूरी तरह सौर ऊर्जा से पूरी होने लगी है। वे बताते हैं कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से उन्हें दोहरा लाभ मिल रहा है। एक ओर बिजली बिल से राहत मिली है वहीं दूसरी ओर अतिरिक्त बिजली उत्पादन से आमदनी का नया स्रोत भी बना है।
       गौरतलब है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित करने पर शासन द्वारा विशेष सब्सिडी प्रदान की जा रही है। 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के सोलर प्लांट पर केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपये तथा राज्य सरकार से 30 हजार रुपये कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस सब्सिडी के कारण आम नागरिक भी आसानी से सौर ऊर्जा को अपना पा रहे हैं।
         अनिल तिवारी ने जिले के अन्य नागरिकों से भी योजना का लाभ लेने की अपील की है। वे कहते है कि हर घर सौर ऊर्जा को अपनाए, तो न केवल बिजली खर्च में कमी आएगी बल्कि हम ऊर्जा आपूर्ति के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेंगे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!