September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

घिर्रा मेला नीलामी को लेकर गरमाया मुद्दा,,,युवा कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी…

शंकरगढ़। घिर्रा मेला नीलामी प्रक्रिया को नियमानुसार एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजेश यादव ने एसडीएम अनमोल टोप्पो को सौंपा ज्ञापन।

     जनपद पंचायत शंकरगढ़ अंतर्गत आयोजित होने वाले ऐतिहासिक घिर्रा मेला की नीलामी प्रक्रिया को लेकर लगातार असमंजस और अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं। इस संबंध में युवा कांग्रेस बलरामपुर द्वारा प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया है।

     युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बृजेश यादव ने बताया कि घिर्रा मेला की नीलामी प्रक्रिया शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं की जा रही है। नीलामी में पारदर्शिता का अभाव है, जिससे स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं मेला आयोजन से जुड़े लोगों में रोष व्याप्त है।

    प्रशासन द्वारा जारी पत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि घिर्रा मेला की नीलामी प्रक्रिया नियमानुसार कराई जाना आवश्यक है तथा किसी भी प्रकार की मनमानी या नियमों की अनदेखी स्वीकार्य नहीं होगी। बावजूद इसके, अब तक नीलामी प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

     युवा कांग्रेस ने मांग की है कि घिर्रा मेला की नीलामी पूर्ण पारदर्शिता के साथ,शासन के निर्धारित नियमों के अनुसार,निर्धारित समय-सीमा में संपन्न कराई जाए। जिला अध्यक्ष बृजेश यादव ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही नीलामी प्रक्रिया को नियमसम्मत तरीके से पूर्ण नहीं किया गया, तो युवा कांग्रेस आंदोलन के लिए बाध्य होगी और दिनांक 12/01/2026 को जनपद पंचायत शंकरगढ़ का घेराव किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जैद हसन, अंकित यादव, उमेश यादव, जितेंद्र यादव एवं अन्य युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!