July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तारचार लाख की चोरी का खुलासा,चोरी के जेवर मणप्पुरम बैंक में गिरवी रख ली लोन,तीन आरोपी गिरफ्तारबीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़ताल
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

वार्ड पार्षद ने प्रभारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी पर लगाया तानाशाही रवैया का आरोप,,,सूखे पेड़ के आड़ में बिना अनुमति के हरे पेड़ो की हुई कटाई…

राजपुर। नगर पंचायत के वार्ड पार्षद ने प्रभारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी पर तानाशाही रवैया एवँ बिना अनुमति के अस्पताल परिसर में पेड़ कटवाने को लेकर अनुविभागीय अधिकारी को पत्र लिखा है।

      नगर पंचायत राजपुर के वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद राजन त्रिपाठी ने अनुविभागागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग राजपुर को दिए अपने पत्र में कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुर के प्रभारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश जायसवाल के द्वारा तानाशाही रवैया अपनाते हुए अस्पताल परिसर में लगे हुए कई हरे-भरे पेड़ो को बिना अनुमति के कटवा दिया गया है।जहां पर क्षेत्र के ग्रामीण मरीज दूर से आकर गर्मियों में पेड़ की छाव में बैठकर आराम किया करते थे और पेड़ों से अस्पताल की सुन्दरता बनी रहती थी।

       उन्होंने कहा कि डॉ. रमेश जायसवाल को जब से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रेवतपुर से राजपुर किया गया है तब से आज दिनांक तक वे कभी भी ओ.पी.डी. में बैठकर मरीजों को नहीं देखते और न ही वे कभी अपनी ड्यूटी रोस्टर में लगवाते हैं। जबकि अस्पताल में पदस्थ्य अन्य डॉक्टरों ने उनसे कई बार यह कहा कि आपको भी ओ.पी.डी., इमरजेंसी देखना पडेगा। परन्तु उनके द्वारा आज तक किसी भी प्रकार की कोई ड्यूटी नहीं की गई है और न ही उनके द्वारा पोस्टमार्टम किया जाता है।

फाइल फोटो

  वार्ड पार्षद राजन त्रिपाठी ने किसके अनुमति से अस्पताल परिसर में लगे हरे भरे पेड़ कटवाये गये और इनके द्वारा जब से यहाँ पदस्थ हुए हैं तब से आज तक इनके द्वारा ओ.पी.डी. में कितने मरीज देखे गये की जाँच कर तत्काल इनको यहाँ से हटाते हुए इनके विरूद्ध बिना परमिशन के पेड कटवाने पर थाना राजपुर में प्राथमिकी दर्ज कराने की माँग की है।

      इस संबंध में राजपुर अनुविभागीय अधिकारी देवेंद्र प्रधान ने बताया कि जीवन दीप समिति की बैठक में अस्पताल परिसर में सूखे पड़े को काटने का निर्णय लिया गया था हरे पेड़ो को काटने की अनुमति नहीं ली गई है। पेड़ो के काटे जाने को लेकर नोटिस जारी किया जा रहा है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!