September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

युक्तियुक्तकरण के तहत कार्यभार ग्रहण न करने पर सहायक शिक्षक निलंबित

बलरामपुर युक्तियुक्तकरण 2025 के तहत् अतिशेष शिक्षकों का चिन्हांकन कर पदस्थापना हेतु 04 जून 2025 को जिला स्तरीय ओपन काउंसलिंग रखी गई थी। उक्त काउंसलिंग में शासकीय प्राथमिक शाला अमदरी के सहायक शिक्षक (एल.बी.) सुखदेव राम बेक की उपस्थिति एवं शाला चयन सहमति पत्र के आधार पर सहमति पदस्थापना आदेश शासकीय प्राथमिक शाला औराझरिया में किया गया था।
उक्त सहमति पदस्थापना आदेश के बावजूद श्री सुखदेव राम बेक निर्धारित समयावधि तक नवीन पदस्थापना शाला में आज दिनांक तक अपने नवीन पदांकित शाला शासकीय प्राथमिक शाला औराझरिया, विकासखंड रामचंद्रपुर में कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया है। श्री सुखदेव राम बैंक के उक्त कृत्य से विद्यालय में अध्ययनरत् छात्र/छात्राओं के आध्यापन कार्य के साथ-साथ शाला संचालन में भी व्यवधान उत्पन्न हुआ है। श्री सुखदेव राम बैंक द्वारा अपने कर्तव्य निर्वहन के प्रति उदासीनता एवं गंभीर लापरवाही बरती गई है, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-03 के विपरीत गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है।
     अतः उच्चाधिकारियों के आदेश/निर्देशों की अवहेलना एवं शासकीय कर्तव्य के प्रति उपर्युक्त लापरवाही के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 (1) (क) के तहत जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला अमदरी के सहायक शिक्षक (एल.बी.) सुखदेव राम बेक को तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में सहायक शिक्षक (एल.बी.) श्री सुखदेव राम बेक का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कुसमी नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!