November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
कोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सरगुजा संभाग उपायुक्त ने कुशफर एवं डुमरपान में अमृत सरोवर का किया निरीक्षण

बलरामपुर। सरगुजा संभाग उपायुक्त श्री आर. के खूंटे द्वारा विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत कुशफर एवं डुमरपान में निर्मित अमृत सरोवर तालाबों का जायजा लिया तथा कार्यों की गुणवत्ता, जलधारण क्षमता एवं रख-रखाव की स्थिति का अवलोकन किया।
संभाग आयुक्त श्री खूंटे ने संबंधित अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को अमृत सरोवरों के सौंदर्यीकरण, समय-समय पर साफ-सफाई, जल संरक्षण एवं दीर्घकालीन उपयोग सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर का उद्देश्य वर्षा जल का संरक्षण कर ग्रामीण क्षेत्रों में जल उपलब्धता बढ़ाना है, जिसे प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाना आवश्यक है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने, तथा स्थानीय सहभागिता के माध्यम से इन जल संरचनाओं के संरक्षण पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर पी ओ, तकनीकी सहायक, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!