November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
कोरियाचुनावछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 10 जनवरी से 24 जनवरी तक,,,सीईई परीक्षा में उतीर्ण अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग…

बलरामपुर। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा अग्निवीरों की भर्ती के लिए 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 तक ऑनलाईन समान्य प्रवेश परीक्ष सीईई का आयोजन किया गया था। जो भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.in पर उपलब्ध है।
      भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती का आयोजन 10 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक इंडोर स्टेडियम धमतरी मे आयोजित किया जाएगा। भर्ती रैली में राज्य के सभी 33 जिलों से (अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्नीकल, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर, टेक्निकल एवं अग्निवीर ट्रेडमैन) के पदों पर भर्ती की जाएगी। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ऑनलाईन परीक्षा में उत्तीर्ण योग्य उम्मीदवार शारीरिक दक्षता सहित अन्य भर्ती प्रक्रियाओ मे भाग ले सकेंगे। पात्र अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र विभागीय वेबसाईट www.joinindianarmy.in पर प्राप्त कर सकते हैं तथा पात्र अभ्यर्थियों के ईमेल पर भी प्रवेश पत्र भेजा जा चुका है। रैली में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड एवं रैली अधिसूचना के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज व आधार कार्ड से लिंक मोबाईल के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। उक्त संबंध में अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के संपर्क नंबर 0771-2965212 या 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!