July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

NH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेशखबर के बाद हरकत में आया प्रशासन,माकड़ गांव के लिए अस्थायी सड़क बनाने को लेकर निरीक्षणसहकारी बैंक में करोड़ों रुपये की अनियमितता,एक आरोपी गिरफ्तारसीएम हेल्पलाइन में शिकायत के 15 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, कलेक्टर के संज्ञान में आते ही शुरू हुआ समाधान,वार्ड पार्षद ने जताया आभारजनपद पंचायत रामचंद्रपुर के नवनिर्मित व्यावसायिक परिसर की दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

धान खरीदी व्यवस्था सुदृढ़ रखने राइस मिलर्स की बैठक संपन्न,धान उठाव में तेजी लाने दिए निर्देश,शासन की मंशानुरूप करें कार्यः कलेक्टर श्री कटारा

बलरामपुर। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के सभी राइस मिलर्स की बैठक लेकर धान उठाव एवं चावल जमा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री कटारा ने कहा कि शासन की मंशानुरूप धान उठाव का कार्य समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक संपादित हो, इसके लिए सभी समन्वय के साथ कार्य करें तथा धान उठाव में अपेक्षित सहयोग प्रदान करें।
कलेक्टर श्री कटारा ने बताया कि जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया सतत रूप से जारी है और उपार्जन केंद्रों में धान की आवक तेजी से हो रही है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्होंने राइस मिलर्स को शीघ्र धान उठाव करने के निर्देश दिए, ताकि उपार्जन केंद्रों में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
बैठक के दौरान कलेक्टर श्री कटारा ने राइस मिलर्स की समस्याएं भी गंभीरतापूर्वक सुनीं और उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया कि परिवहन व्यवस्था, धान उठाव एवं अन्य संबंधित व्यवस्थाओं की व्यक्तिगत रूप से सतत निगरानी रखें, जिससे संपूर्ण प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके।
      कलेक्टर श्री कटारा ने बैठक में अनुपस्थित रहे राइस मिलर्स के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने उन्होंने कहा कि शासन के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, चेनत बोरघरिया, खाद्य अधिकारी विनय कुजूर सहित संबंधित अधिकारी एवं राईस मिलर्स उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!