November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिला स्तरीय सलाहकार एवं परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न,,,हितग्राही एवं रोजगार मूलक योजनाओं की हुई गहन समीक्षा…

बलरामपुर। कलेक्टर राजेंद्र कटारा के अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार एवं परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न हितग्राही मूलक, विकास एवं रोजगार मूलक योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रकरणों में शत-प्रतिशत स्वीकृति और सहायता ऋण राशि के समयबद्ध वितरण के निर्देश दिए।
      बैठक में लीड बैंक अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में विगत तिमाही के दौरान 3 नए बैंक शाखाओं ग्रामीण बैंक डिंडो, बैंक ऑफ इंडिया बलरामपुर और इंडियन बैंक बलरामपुर की शुरुआत की गई है। इस दौरान कलेक्टर ने शंकरगढ़, बलरामपुर एवं कुसमी विकासखंड में 4 नई बैंक शाखाएं खोलने के लिए निर्धारित स्थलों पर की गई कार्यवाही की भी विस्तृत समीक्षा करते हुए बैंकों को सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कर जल्द से जल्द शाखाएं प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
       कलेक्टर श्री कटारा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ जिले के प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुँचे। वित्तीय समावेशन से जुड़ी योजनाओं पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, वीमेन लेड इंटरप्राइज फाइनेंस, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना जैसे कार्यक्रम स्वरोजगार को बढ़ावा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि इन योजनाओं के तहत जमा सभी प्रकरणों का 15 दिनों के भीतर निराकरण करते हुए हितग्राहियों को ऋण उपलब्ध कराएं।
        कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को अधिक से अधिक जोड़ने के निर्देश भी दिए। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड के लंबित आवेदनों का त्वरित निराकरण करने तथा कृषि, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के हितग्राहियों को अधिकतम लाभ दिलाने हेतु समन्वित प्रयास करने की बात कही।
      कलेक्टर श्री कटारा ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, पीएमइजीपी, सीएमइजीपी, पीएम-स्वनिधि एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा भेजे गए प्रकरणों की स्थिति की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने आगामी समय में सभी बैंक शाखा प्रबंधकों एवं योजना प्रमुखों को योजनाओं के अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों को लाभन्वित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, सहायक महाप्रबंधक रिज़र्व बैंक श्री सतेन्द्र कुमार राठौर, लीड बैंक अधिकारी श्री अंकित शर्मा, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड े श्री अनुपम तिवारी तथा संबंधित विभागों के जिला अधिकारी एवं विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रबंधक उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!