September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवँ जिला महिला सम्मेलन आयोजित,,,जिले के सभी मंडलो से महिला मोर्चा के पदाधिकारी हुए शामिल…

राजपुर। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवँ जिला महिला सम्मेलन के तहत नगर के अग्रवाल धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सामरी विधायक सहित भाजपा जिलाध्यक्ष महामंत्री सहित अन्य जिला पदाधिकारियों एवँ जिले के सभी मंडलो के महिला मोर्चा के अध्यक्ष सहित अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

      कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दिन दयाल उपाध्याय एवँ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर फूल माला अर्पण कर दिप प्रजल्वित कर किया गया।कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी मंडलों से आये महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल सहित सभी मंचासीन आगंतुकों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

       कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने आत्मनिर्भर भारत व महिलाओं के योगदान के बारे में बताते हुए कहा कि आज भारत आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है।आज देश की महिलाएं इसमे अपना पुर्ण योगदान दे रही है।आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भारत विदेशी वस्तुओं को छोड़कर स्वदेशी वस्तुयें अपना रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री भी आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने संकल्पित है।आज भारत देश विकसित देश बनने की ओर अग्रसर है।

   कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष विनय भगत नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह रवि प्रताप मरावी संतोष तिवारी बबलू यादव सुनील गुप्ता प्रशांत सिंह सहित बलरामपुर जिले के सभी मंडलो से महिला मोर्चा के अध्यक्ष सहित अन्य महिला कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।

         कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल हिरामुनी निकुंज भानु प्रकाश दीक्षित गौरीशंकर अग्रवाल मुन्नालाल चौधरी प्रवीण अग्रवाल शशिकला भगत सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह ने किया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!