September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र के मामले में हुई अहम सुनवाई,,29 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई,,,कलेक्टर कार्यालय के 500 मीटर दायरे में धारा 144 लागू…

बलरामपुर/राजपुर। प्रतापपुर विधानसभा की विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र विवाद मामले में आज अहम सुनवाई हुई। कलेक्टर कार्यालय में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों पक्षों की ओर से वकीलों ने अपनी दलीलें रखीं। सुनवाई की अगली तारीख 29 दिसंबर 2025 तय की ही।दस्तावेज़ पेश करने के लिए दोनों पक्षों को अतिरिक्त समय दिया गया।

    सुनवाई के दौरान कलेक्टर कार्यालय के 500 मीटर दायरे में धारा 144 लागू किया गया था। किसी भी स्थिति से निपटने पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

        सुनवाई के दौरान भारी संख्या में सर्व आदिवासी समाज के नेता, जनप्रतिनिधि व समाज के लोग पहुंचे थे। उन्हें बलरामपुर साप्ताहिक बाजार के पास ही रोक दिया गया था।सुनवाई की तिथि आगे बढऩे की बात सुनकर समाज के लोगों ने साप्ताहिक बाजार के पास ही आमसभा का आयोजन किया।सुनवाई की तिथि आगे बढ़ने पर समाज के लोग उग्र हो गए और वे बेरिकेड तोडक़र कलेक्टोरेट जाने की कोशिश करने लगे जिसे पुलिस ने उन्हें चांदो चौक के पास रोक लिया। फिर लोगों व पुलिस के बीच थोड़ी देर तक झूमा झटकी हुई। इस दौरान बलरामपुर में चांदो चौक पर एनएच जाम कर उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि बार-बार विधायक को अवसर दिया जा रहा है।

       लिखित में अंतिम सुनवाई के दिन अंतिम निर्णय देने की मांग पर आड़े हुए थे,जिला प्रशासन की तरफ से मांग पूरी होने पर समाज के लोग वापस चले गए,और मांगे पूरी नहीं होने पर चक्का जाम और आंदोलन की चेतावनी दी।

देखें वीडियो

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!