November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

पॉलीटेक्निक कालेज में टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण का किया गया आयोजन

बलरामपुर। टीबी मुक्त भारत अभियान एवं जन-जागरूकता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शासकीय पॉलिटेक्निक रामानुजगंज में एक व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ टीम ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान की। शिविर के दौरान उपस्थित लोगों का ब्लड ग्रुप परीक्षण, रक्तचाप (बीपी) जांच, टीबी से संबंधित प्रारंभिक स्क्रीनिंग, तथा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य टीम ने टीबी की रोकथाम, इसके लक्षणों, उपचार प्रक्रिया तथा समय पर जांच कराने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को रोगों से बचाव के उपाय, स्वच्छता के प्रति जागरूकता तथा बेहतर दिनचर्या अपनाने का सुझाव भी प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि टीबी जैसे रोगों से निपटने के लिए समाज का जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। समय पर जांच, नियमित दवा सेवन और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता ही इस रोग को जड़ से मिटाने की दिशा में सबसे बड़ा कदम है। संस्था के प्राचार्य डॉ.एस.पी.मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार के शिविर न केवल विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संरक्षण में सहायक होते हैं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं। प्राचार्य ने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी संस्था द्वारा ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाएगा। कार्यक्रम में संस्थान के सभी शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी, विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!