May 14, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है सुशान तिहार – आयुक्त श्री दुग्गापशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में दो आरोपी को किया गया था गिरफ्तारफरार चल रहे कोयला तस्कर गिरफ्तारगोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन,,,ग्रामीणों को मिली विभागीय योजनाओं की जानकारी…जमीनी हकीकत से दूर सुशासन शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,,,विभागीय योजना केवल कागजों में ही…तेंदू पत्ता संग्रहण कार्य का शुभारंभ,,,फड़ो में पूजा अर्चना के साथ संग्रहको का पखारे गए पाँव…बड़े पैमाने पर बाल वृक्षों की कटाई,,,आठ आरोपी गिरफ्तार…प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने जिला पंचायत सीईओ ने लगाई विशेष जन चौपाल,हितग्राहियों से सीधा संवाद कर प्रगति लाने किया प्रोत्साहितजिला पंचायत सीईओ ने आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को किया प्रोत्साहित
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

कलेक्टर ने बदली दिव्यांग के जीवन की दिशा,,एसबी सिंह को मिला सफ़र का नया साथी,,,मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से दिव्यांग के चेहरे पर आई खुशी…

बलरामपुर। विकासखंड रामचन्द्रपुर के ग्राम गम्हरिया निवासी जन्म से शत्-प्रतिशत दिव्यांग श्री एस.बी. सिंह को कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान किया। इस दौरान कलेक्टर ने एस.बी. सिंह से आत्मीय बातचीत करते हुए उनके स्वास्थ्य, दैनिक दिनचर्या, आवागमन की कठिनाइयों और आवश्यक सुविधाओं के बारे में विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक दिव्यांगजन को आवश्यक सहायक उपकरण समय पर मिले, जिससे वे सहज जीवन जी सकें।


         एस.बी. सिंह के जीवन में नवीन मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उनके आवागमन का एक नया, सुरक्षित और सुविधाजनक माध्यम साबित होगी। पहले उन्हें छोटी-छोटी दूरी तय करने में भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे दैनिक कार्यों में कई बार कठिनाई होती थी। ट्राइसाइकिल प्राप्त करने के बाद श्री सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे बाजार या आवश्यक कार्यों के लिए आसानी से जा सकेंगे। इससे न केवल उनका समय बचेगा, बल्कि स्वतंत्र रूप से आने-जाने की सुविधा मिलने से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि यह सहायता उनके लिए जीवन में एक बड़ी राहत है जो उन्हें अधिक स्वावलंबी और सक्रिय बनने में मदद करेगी। जिसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन का आभार जताया।
इस दौरान अपर कलेक्टर श्री चेतन बोरघरिया मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!