जिला पंचायत सीईओ पहुंची ग्राम पंचायत गोविंदपुर,,,पीएम जनमन आवास एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण…

बलरामपुर। जिले में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा लाभार्थियों तक इनका वास्तविक लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के द्वारा बलरामपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोविन्दपुर का निरीक्षण किया गया।
जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत गोविन्दपुर पहुंच प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों की प्रगति का अवलोकन किया तथा अधूरे आवासों को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ श्रीमती तोमर ने निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री से सम्मानित पीएम जनमन आवास लाभार्थी दृष्टिबाधित श्री कृष्णा पहाड़ी कोरवा से मुलाकात कर उनके अनुभव और योजनागत लाभों के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने उनके बेहतर जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दी। जिला पंचायत सीईओ ने श्री कृष्णा को आश्वस्त किया कि प्रशासन सदैव उनके सहयोग के लिए तत्पर है। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सहयता और समुचित सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

सीईओ श्रीमती तोमर ने आंगनबाड़ी केंद्र विछीकरचा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, बच्चों को दी जाने वाली पोषण आहार, टीकाकरण, वजन मापन, शिक्षा गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए साथ ही समय पर गुणवतायुक्त पोषण आहार का वितरण हो। श्रीमती तोमर ने कहा कि आंगनबाड़ी बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा का आधार है। उन्होंने केंद्र में मौजूद सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक सुधार हेतु निर्देश भी दिए। इस दौरान जनपद सीईओ श्री दीपराज कांत मौजूद रहे।
समाचार क्रमांक/1474/2025/फोटो 1 से 3



