September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने ली थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक,,,लंबित मामलों का जल्द निराकरण के दिए निर्देश…

बलरामपुर। प्रभारी पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवम् थाना/चौकी प्रभारी की ली गई अपराध समीक्षा बैठक जिले की थाना/चौकीवार लंबित अपराधों, लंबित चालान, लंबित मर्ग, लंबित शिकायत एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर की की गई विस्तृत समीछा वर्षांत के पूर्व थाना चौकी प्रभारियों को लंबित मामलों का अधिक से अधिक निराकरण करने का दिया गया लक्ष्य समीक्षा पर पुराने लंबित प्रकरणों के विवेचको को फटकार लगाते हुए लंबित प्रकरणों के निराकरण की समय सीमा निर्धारित कर जल्द से जल्द निराकरण करने कहा गया।

        दिनांक 28 नवंबर दिन शुक्रवार को प्रभारी पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मनोज कुमार खिलारी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर के सभागार कक्ष में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना चौकी प्रभारी की अपराध समीक्षा बैठक ली गई। समीक्षा के दौरान प्रभारी पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारी से थाना/चौकीवार लंबित अपराध, लंबित मर्ग, लंबित चालान, लंबित शिकायत की प्रत्येक प्रकारणवार विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक थाना चौकी प्रभारी से उनके थाने में लंबित मामलों का बारी-बारी से पूछताछ कर अत्यधिक दिनों से लंबित प्रकरणों में थाना प्रभारी/विवेचक को फटकार लगाते हुए समय सीमा निर्धारित कर शीघ्र प्रकरणों का निराकरण करने निर्देशित किया गया।

     पुलिस अधीक्षक द्वारा मीटिंग में दिए गए एजेंडा वार थाना/चौकी के लंबित अपराध शिकायत मर्ग, लघु एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों का विश्लेषण कर थाना चौकी प्रभारी को वर्षांत के मद्देनजर थानों के लंबित अपराध, शिकायतों का अधिक से अधिक निराकरण करने का लक्ष्य दिया गया।

        बैठक के दौरान प्रभारी पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारीगण को निर्देशित किया गया कि गिरफ्तारसुदा आरोपियों को समय पर न्यायालय पेश किया जावे, फिर भी अगर किसी कारणवश आरोपियों को हवालात में रखना पड़े तो सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित एवं कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर देने की समझाइश दिया गया।

      प्रभारी पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के राजपत्रित अधिकारियों को थाना विजिट कर थानों में लंबित अपराध डायरी,  मर्ग डायरी, लंबित चालान की समीक्षा करने निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि थानों में  फाइल योग्य मर्ग डायरियों को फाइल करावे और जिन मर्ग पर अपराध पंजीबद्ध होता है उन पर तत्काल अपराध पंजीकृत कराया जाए।  उन्होंने कहा कि लोकल स्तर पर तथा वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त शिकायतों की जांच कर तत्काल रिपोर्ट भेजा जाए।

       उन्होंने  कहा कि वर्ष 2025 खतम हो रहा है, वर्षांत के पूर्व लंबित मामलों का शत प्रतिशत निराकरण करने का प्रयास करने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त लंबित शिकायतों का अभियान चलाकर निराकरण करने के निर्देश दिया गया।

         मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विश्वदीपक  त्रिपाठी, एसडीओपी रामानुजगंज बाजीलाल सिंह, एसडीओपी कुसमी इमानुएल लकड़ा, एसडीओपी बलरामपुर मोहम्मद याकूब मेनन एवं जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारी एवं एसपी ऑफिस से स्टेनो, रीडर, शिकायत शाखा प्रभारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!