
राजपुर। उर्सुलाईन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झींगो में आयोजित 3 दिवसीय वार्षिक शालेय खेल प्रतियोगिता समापन किया गया।
तीन दिवसीय चले वार्षिक शालेय खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष विनय भगत सहित जिला पंचायत सदस्य रवि प्रताब मराबी ,प्राचार्य सिस्टर सुशना,माध्यमिक शाला की प्रधानपाठिका एवँ सभी शिक्षक शिक्षिकाएं की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

उर्सुलाइन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक शालेय खेल प्रतियोगिता में खोखो,कबड़ी,फुटबॉल,वॉलीबॉल,रिले रेस,100 मी,200 मी एवं 400 मी दौड़ बालक एवं बालिकाओं का खेल शामिल था जिसमे बढ़चढ़कर स्कुली बच्चों ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिता में विजेता एवँ उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल ट्राफी एवं प्रमाण देकर सम्मानित किया गया।



