August 1, 2026 |

BREAKING NEWS

संलग्नीकरण समाप्त करने के दावों की खुली पोल,प्रधान पाठक को मिला CEO का प्रभारबाबा धाम के कांवड़ियों की सेवा में जुटी सरगुजा कोरिया बोल बम सेवा समितिडीजल तस्करी के मामले में फरार आरोपी हिरासत मेंलंबे समय से फरार मवेशी तस्कर गिरफ्तारविद्यार्थी विज्ञान मंथन से जुड़ेगा जिला, विज्ञान प्रतिभाओं के लिए राष्ट्रीय मंच,इसरो, वैज्ञानिक संस्थाओं के भ्रमण का भी मिलेगा अवसरग्रामवासियों ने सरपंच सचिव के खिलाफ खोला मोर्चा,सात दिनों में कार्यवाही नहीं हुई तो पैदल जाएंगे उच्च न्यायालय…सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तारचार लाख की चोरी का खुलासा,चोरी के जेवर मणप्पुरम बैंक में गिरवी रख ली लोन,तीन आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बीरसामुण्डा की 150 वीं जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन,,,समाज प्रमुखों को किया गया सम्मानित…

राजपुर। बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत राजपुर में भगवान बिरसामुण्डा जी की 150 वीं जयंती के अवसर पर खण्ड स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन ग्राम पंचायत बुढ़ाबगीचा में किया गया।

        कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा सहित अध्यक्ष जनपद पंचायत राजपुर विनय भगत, उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य रविप्रताप सिंह मरावी, जनपद सदस्य कमला प्रसाद सिंह, श्रीमती बसंती सांडिल्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शशीकला भगत प्रदेश संगठक मंत्री भाजपा शिवनाथ यादव, मण्डल अध्यक्ष जगवंशी यादव मण्डल महामंत्री भाजपा संतोष तिवारी बबलु यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरीशंकर अग्रवाल, सरपंच ग्राम पंचायत बुढ़ाबगीचा श्रीमती सुषमा मरावी उपसरपंच दिपेश गर्ग उपस्थित थे।

       उपस्थित अतिथियों के द्वारा विभागों के स्टाल निरीक्षण किया गया, जिसमें पशुधन विभाग, उद्यान विभाग, वन विभाग, स्वास्थय विभाग, किसान कल्याण एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टाल शामील थे। कार्यक्रम की शुरूवात भगवान बिरसामुण्डा, छ०ग० महतारी एवँ शहीद वीरनारायण सिंह की पूजा अर्चना कर प्रारंभ की गई तत्पश्चात अथितियों का स्वागत किया गया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें उन्होंने जनजातीय शैली में नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा उद्बोधन दिया गया जिसमें उन्होंने भगवान बिरसामुण्डा के जीवनी के बारे में बताया तथा उनके जल जंगल जमीन से जुड़े संघर्ष से प्रेरित होकर उपस्थित जनों को समाज हित एवं देशहित में कार्य करने का आ‌ह्वाहन किया। विशेष रूप से छ०ग० शासन के मंशाअनुरूप मुख्यमंत्री की पाती का वाचन क्षेत्रीय विधायक द्वारा किया गया जिसका उपस्थित जन समुदाय ने श्रवण किया।

      कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि के द्वारा जनपद पंचायत राजपुर की ओर से 16 समाज प्रमुखों को साल एवं श्रीफल प्रदाय कर सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग से 12 आंगनबाड़ी कार्यकताओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरुस्कृत किया गया। कृषि विभाग से 05 हितग्राहियों को मसूर मिनीकिट वितरण किया गया। उद्यान विभाग द्वारा 04 हितग्राहियों को धनिया बीज का वितरण किया गया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!