July 28, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर के निर्देश पर नपं राजपुर में महिलाओं की बैठक,सीएमओ ने दी लैंगिक उत्पीड़न की जानकारीगलत नियत से घर मे घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या,,,दो आरोपी गिरफ्तारशासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिले के 03 सहायक उप निरीक्षक को उप निरीक्षक के पद पर दी गई पदोन्नति,,,पुलिस अधीक्षक व अति. पुलिस अधीक्षक ने कंधे पर स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं…

बलरामपुर। वरिष्ठ कार्यालय से जारी पदोन्नति आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने उनके कंधे पर स्टार लगाकर सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है।


        वरिष्ठ कार्यालय द्वारा जिले के 03 सहायक उप निरीक्षक को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची जारी की गई थी। इस सूची के आधार पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर एवम् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के द्वारा आज दिनांक 29 नवंबर 2024 को जिले के 03 सहायक उप निरीक्षक भुनेश्वर सिंह, रमेश टोप्पो एवं जवाहर तिर्की के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।


         उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत भुनेश्वर सिंह, रमेश टोप्पो एवं जवाहर तिर्की को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर के सभागार कक्ष में एसपी बलरामपुर वैभव बैंकर भापुसे एवम् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के द्वारा उनके कंधे पर स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा पदोन्नत हुए सभी उप निरीक्षको को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि अब आपके कंधे पर और बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, जिसे बखूबी निभाना है, पुलिस अधीक्षक ने सभी नव पदोन्नत उप निरीक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने सभी को पुलिसिंग के मूलभूत सिद्धांतों और नीतियों पर मार्गदर्शन दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विश्व दीपक त्रिपाठी ने इन अधिकारियों के कार्यकाल से संबंधित विस्तृत जानकारी ली और उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन बेहतर ढंग से करने हेतु प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!