September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

संभागायुक्त श्री दुग्गा ने रामानुजगंज एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण

बलरामपुर। संभागायुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा ने आज रामानुजगंज स्थित एसडीएम एवं तहसील कार्यालय तथा रामचंद्रपुर तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, रिकॉर्ड रूम एवं न्यायालय कक्ष का अवलोकन करते हुए पंजियों के संधारण और न्यायालयीन प्रक्रियाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को राजस्व मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के सख्त निर्देश दिए।


लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए संभागायुक्त ने कहा कि नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन एवं त्रुटि सुधार जैसे आम जनता से सीधे जुड़े मामलों का बिना किसी अनावश्यक विलंब के तय समय-सीमा में निराकरण किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक राजस्व प्रकरण अनिवार्य रूप से ऑनलाइन दर्ज हो तथा सभी आदेश पत्र नियमानुसार ऑनलाइन ही जारी किए जाएं, जिससे कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे।
श्री दुग्गा ने शासकीय दस्तावेजों एवं नस्तियों के सुव्यवस्थित संधारण पर बल देते हुए कहा कि सभी अभिलेख क्रमबद्ध और सूचीबद्ध रूप से रखे जाएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर संबंधित दस्तावेज तत्काल उपलब्ध हो सकें और नागरिकों को बेवजह भटकना न पड़े। साथ ही उन्होंने कार्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने तथा भवन की आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती चन्दन संजय त्रिपाठी, उपायुक्त आर.के. खूंटे एवं श्रीमती शारदा अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आनंद राम नेताम सहित राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!