
बलरामपुर(चलगली/रनहत)। आपसी विवाद में शराबी पति ने अपने पत्नी को ही मौत के घाट उतार दिया।घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने धारा 103(1) भा.न्या.सं. के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बिनोद बरगाह पिता श्रीमान बरगाह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम मकरो (हेंठपारा) चौकी रनहत थाना चलगली व उसकी पत्नी मृतिका प्रमीला बरगाह दोनों 15 मार्च को अलग अलग जगह से शराब पीकर दोनों शाम को घर आए।घर आने के बाद आरोपी खाना खाने के लिए प्याज काट रहा था।इसी दरमियान मृतिका प्रमिला बारगाह ने अपने पति से यह कहते हुए झगड़ने लगी कि कुछ काम नही करते हो दिन भर घुमते रहते हो। जिसके बाद दोनो पति-पत्नि में बहस होने लगा।इसी बीच आरोपी ने अपनी पत्नि को एक थप्पड़ जोर से कान के पास मारा जिससे इसकी पत्नि कुछ दूर जाकर गिर गई। इसके बाद मृतिका वहां से उठकर आरोपी को मारने लगी तब आरोपी उसका बाल पकडकर खींचकर दो-तीन झाप्पड़ और मारा तथा पत्नि को पकड़कर उसके सिर को दीवाल से लड़ाने लगा जिससे इसकी पत्नि को सिर में गंभीर चोंट लगा। जब इसकी पत्नि मारने के लिए दौड़ी तब यह अपने हांथ मे रखे सब्जी काटने की चाकू से सिर में मारने का प्रयास किया तो उसकी पत्नी सिर को घुमा दी जिससे गर्दन के उपर ठुढी मे लगने से गहरा कट गया और खुन निकलने लगा। जिसके बाद आरोपी ने उसे छोडकर अपने पिता के घर चला गया। जब रात 9:00 बजे घर वापस आया तो इसकी पत्नि वहीं दर्द से कराह रही थी जिसे वह विस्तर में सुला दिया। सुबह 05:00 बजे उठकर देखा तो इसकी पत्नि की मृत्यु हो चुकी थी।पुलिस ने 17 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



