
राजपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी ‘सर्व नवीन सोनार समाज’, राजपुर की माताओं एवं बहनों ने राजपुर पुलिस थाने पहुंचकर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह सहित समस्त पुलिस स्टाफ को राखी बांधा।
समाज की महिलाओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु एवं कुशलता की कामना की, वहीं पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी बहनों को उनकी, उनके परिवार तथा समूचे क्षेत्र की सुरक्षा का वचन दिया।

समाज के अध्यक्ष सुरेश सोनी एवं महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सोनी के नेतृत्व में यह प्रेरणादायी कार्यक्रम पिछले 3 वर्षों से निरंतर और सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है।
इस गरिमामय अवसर पर श्रीमती संध्या सोनी, श्रीमती लक्ष्मी (सुरेश) सोनी, श्रीमती अमृता सोनी, श्रीमती राखी सोनी, श्रीमती पूजा सोनी, श्रीमती लक्ष्मी सोनी (झींगों), सुश्री पुष्पा सोनी एवं श्री शंकर सोनी सहित समाज के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में समाज के पदाधिकारियों ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर इस पुनीत कार्य को सफल बनाने वाली सभी महिला सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें साधुवाद दिया।



