September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

राह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरू
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

संभागायुक्त श्री दुग्गा ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक

बलरामपुर। संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में संभागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उन्होंने तहसील एवं अनुभागवार प्रगति की विस्तृत जानकारी लेते हुए कहा कि राजस्व मामलों का समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता है। आम जनता का विश्वास सुदृढ़ करने के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय एवं पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें तथा निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य पूर्ति का रोडमैप तैयार कर कार्यवाही करें। उन्होंने तहसील एवं अनुभागवार न्यायालयों में लंबित प्रकरणों, अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, त्रुटि सुधार, सीमांकन, फौती नामांतरण तथा भू-अर्जन की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, नियमित फील्ड मॉनिटरिंग एवं पारदर्शिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।


संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में मुनादी कराकर विशेष शिविर लगाए जाएं, क्योंकि अनेक प्रकरण सामान्य प्रकृति के होते हैं जिनका मौके पर ही परीक्षण कर समाधान संभव है। अभिलेखों की अनुपलब्धता से होने वाले विलंब को दूर करने के लिए उन्होंने तहसीलदारों को रिकॉर्ड रूम में बैठकर दस्तावेज सुव्यवस्थित करने को कहा।

न्यायालयीन कार्यों में पारदर्शिता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से न्यायालयीन कार्य संचालित करें, कोई भी मामला बिना पंजीयन के ट्रायल में न लिया जाए तथा सभी आदेश पत्र अनिवार्य रूप से ऑनलाइन जारी हों। साथ ही अनुविभागीय अधिकारियों को नायब तहसीलदार न्यायालयों एवं अपर कलेक्टरों को एसडीएम न्यायालयों के नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए। पटवारियों को फौती नामांतरण तय सीमा में पूरा करने तथा नजरी नक्शे के माध्यम से भूमि दस्तावेजों व नक्शों को अद्यतन करने को कहा गया।


कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने बेहतर समन्वय के साथ अधिकारियों को कार्य करने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने पारदर्शी प्रक्रिया का पालन करते हुए राजस्व प्रकरणों की स्थिति को नग्ण्य करने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में एग्रीस्टैक, डीसीएस सर्वे एवं स्वामित्व योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त श्रीमती शारदा अग्रवाल ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के संबंध में चर्चा की। चर्चा मे उन्होंने निश्चित समय सीमा में आवेदन के निराकरण को प्राथमिकता देने की बात कही ।


बैठक में उपायुक्त आर.के. खूंटे, अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, आर.एन. पाण्डेय,  प्रमोद गुप्ता सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं तहसीलदार उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!