November 3, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

एनएच-343 की बदहाली पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन,सड़क के गड्ढों में रोपा ‘बेशर्मी का पौधा’

​राजपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-343 की खस्ताहाल स्थिति, जानलेवा गड्ढों, कीचड़ और जलभराव की समस्या को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीरज तिवारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़क के बीचों-बीच प्रतीकात्मक रूप से “बेशर्मी का पौधा” रोपा और सरकार व प्रशासन की कथित उदासीनता के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि एनएच-343 इस पूरे क्षेत्र की मुख्य जीवन रेखा है, लेकिन लंबे समय से उपेक्षा का शिकार होने के कारण यह सड़क बदहाल हो चुकी है। बारिश के दिनों में सड़क पर बने बड़े गड्ढों में पानी और कीचड़ भर जाने से स्कूली छात्रों, राहगीरों और वाहन चालकों का आवागमन दूभर हो गया है। सड़क की मरम्मत और निर्माण में हो रही देरी से स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है।

​जनप्रतिनिधियों पर साधा निशाना

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीरज तिवारी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिले के मंत्री, सांसद और विधायक इस गंभीर समस्या से मुंह मोड़ चुके हैं। स्थिति इतनी बदतर है कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधि सड़क सुधारने का प्रयास करने के बजाय खुद ग्रामीण रास्तों से होकर निकल जाते हैं। तिवारी ने स्पष्ट किया कि कई बार ध्यान आकर्षित कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए प्रशासन की संवेदनहीनता को आईना दिखाने के लिए ‘बेशर्मी का पौधा’ लगाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण और मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर शुरू नहीं हुआ, तो कांग्रेस व्यापक जनआंदोलन छेड़ेगी।

​सड़क पर लगा लंबा जाम, पुलिस बल तैनात

विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चक्काजाम जैसी स्थिति बनने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर राजपुर पुलिस की टीम पर्याप्त बल के साथ तैनात रही।

इस दौरान लालसाय मिंज, सुभाष अग्रवाल, डोमेनिक एक्का, सतेंद्र पाण्डेय, बृजेश मिश्रा, पीएन विश्वास, विद्यानंद दुबे, रामबिहारी यादव, नारायण शांडिल्य, बबलू खान, आनंद मसी तिर्की, सुनील भगत, लोकेश शांडिल्य, विमल कुजूर, मुमताज अंसारी, रवि सोनी, सुरेश यादव, श्याम दास, कौशल चौबे, प्रमोद ठाकुर, आलोक सिंह, देवबली, नवीन एक्का, विकास यादव, अशोक यादव, पंकज ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!