September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाक्राइमखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

रोज़गार दो न्याय दो कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली,,,केंद्र सरकार से रोजगार की माँग की…

कुसमी। सामरी विधानसभा के कुसमी में युवा कांग्रेस बलरामपुर जिलाध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में युवाओं ने रोजगार दो न्याय दो कार्यक्रम के तहत मशाल रैली निकाली। रैली नगर पंचायत कुसमी बस स्टैंड से प्रारंभ कर शिव चौक में समाप्त की गई।
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथो में मशाल लिए मोदी सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए केंद्र की मोदी सरकार से रोज़गार की माँग की।युवा कांग्रेस बलरामपुर जिलाध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा भाजपा सरकार हर साल 2 करोड़ रोज़गार देने का वादा करते हुए सत्ता हासिल की। मग़र पिछले 10 वर्षों में उनका ये वादा जुमला साबित हुआ। जब भी युवा रोज़गार की मांग करते हैं तो केन्द्र की मोदी सरकार उन्हें धर्म और नफ़रत की राजनीति में उलझा कर असल मुद्दों से ध्यान हटाने का काम करती है। युवा कांग्रेस बलरामपुर प्रभारी राहुल जयसवाल ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने देश में फैली नफ़रत को कम करने के लिए कन्या कुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की थी,अब उसी तर्ज में वे भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर निकले है जिसका उद्देश्य देशवासियों को उनका हक और न्याय दिलाना है।राहुल जी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस “रोजगार दो न्याय दो” अभियान चलाकर युवाओं की आवाज न्याय मिल जाने तक बुलन्द करती रहेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मुज्जसम नजर महासचिव पूर्णिमा सेमरिया सामरी विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर उपाध्यक्ष मुद्दसिर इराकी कुसमी ब्लाक अध्यक्ष मिथलेश गुप्ता पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवधन भगत पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद उरांव पार्षद वाहिद अली बालेश्वर राम युवा कांग्रेस से रामेश्वर राम,बृजमोहन पैकरा,मुनेलाल नागवंशी,राजदेव राम,विक्रम गुप्ता, एडिथ एलिन तिर्की, अंजना कुजुर,अर्चना नायक, किसोर कुजुर,प्रमोद लकड़ा,लिखेश्वर,रामचन्द्र भगत एवं बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!