October 2, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर ने ली जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक,लंबित कार्य सीआईआरपी के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशअंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कलेक्टर ने किया वृद्धजनों का सम्मान,जिले में जल्द खुलेगा विशेष वृद्धजन क्लिनिकडीएफओ ने आंगनबाड़ी के बच्चों संग बिताए खुशी के पल,खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे पर बिखरी मुस्कानसिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलडेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बलरामपुर, जिला प्रशासन और प्रिज्मा एआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षरजंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शन
आस्थागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

ब्लाक स्तरीय मनाई गई विश्व आदिवासी दिवस,,,शराब जैसी बुराइयों को छोड़कर शिक्षा की ओर बढ़ने किया गया प्रेरित,,,हजारों की संख्या में निकाली रैली…

राजपुर। पुरे प्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी दिवस मनाया गया।प्रदेश के सभी जिलों सहित ब्लाक मुख्यालय में विश्व आदिवासी दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर नगर के कृषि मंडी प्रांगण में सर्व आदिवासी समुदाय द्वारा विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भीमराव अंबेडकर एवं बिरसा मुंडा के चित्र पर धूप दीप प्रज्वलित करते हुए माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।


   9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य पर राजपुर विकासखंड के कृषि मंडी प्रांगण में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सर्व आदिवासी समुदाय द्वारा सर्वप्रथम मणिपुर में हुए घटना को लेकर उपस्थित अतिथियों एवं कार्यक्रम में पहुंचे आदिवासी समुदाय के लोगों ने एक मिनट का मौन धारण कर खेद व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने उद्बोधन में आदिवासी समुदाय के लोगों को एकजुट होने की अपील की। उन्होंने शराब जैसी बुराइयों को छोड़कर शिक्षा की ओर बढ़ने को प्रेरित किया। वक्ताओं ने यूसीसी कोड लागू किए जाने का भी विरोध किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा की आदिवासियों को अपने मूल संस्कारों एवं परंपराओं को बचाये रखने के लिए हम सभी आदिवासी आज के दिन एकत्रित होते हैं और इसे त्यौहार के रूप में मनाते हैं।कार्यक्रम में मणिपुर में हुए घटना को लेकर आदिवासी समुदाय द्वारा अपने परंपरागत सांस्कृतिक कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया। कार्यक्रम पश्चात हजारों की संख्या में आदिवासी समुदाय द्वारा डीजे के धुन नाचते हुए एक तीर एक कमान आदिवासी एक समान व मणिपुर जैसे घटना के आरोपियों को फाँसी दो जैसे नारों के साथ नगर के मंडी प्रांगण से रैली प्रारम्भ कर सरगुजा पेट्रोल पंप से होते हुए मंडी प्रांगण तक भव्य रैली का समापन किया गया।


   इस दौरान लालसाय मिंज पारसनाथ आयाम विजय सिंह तेज कुमार शांडिल्य रवि मरावी हरकिशुन पैकरा शिव शांडिल्य श्रीमती प्रभात बेला मरकाम श्रीमती किरण तिर्की तुलसीदास मरकाम खुदीराम अनिता मिंज बीरबल राम कैलाश पोया बल्लु राम भोला सिंह कृष्णनाथ टोप्पो अनिल खलखो देवबली सिंह गोवर्धन राम सहित हजारो के संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम में व्यवस्था हेतु राजपुर पुलिस के कर्मचारी व महिला पुलिस मौजूद थे।

देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!