February 5, 2026 |

BREAKING NEWS

मेन्ड्रा कला की बसंती को 12 लीटर महुआ शराब के साथ आबकारी उड़नदस्ता टीम ने किया गिरफ्तार6 फरवरी को होगा परीक्षा पे चर्चा 2026 का आयोजन,,,प्रधानमंत्री करेंगे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन…पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की मैराथन बैठक संपन्न,,,लंबित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश…धान खरीदी की तिथि में की गई बढ़ोतरी,,,05 एवं 06 फरवरी को अतिरिक्त दो दिवस होगी धान खरीदी…अवैध शराब पर की गई कार्यवाही,08 लीटर अवैध महुआ शराब व 20 किलोग्राम महुआ लाहन जब्तमहिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली 26 फरवरी को,,,सीईई परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल…पत्नी का अवैध संबंध बना ख़ौफनाक हत्या का कारण,,,आरोपी मृतक की पत्नी के साथ मिलकर हत्या की रची साजिश…अंर्त्तरवनमण्डलीय बैठक आयोजित,,,सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध वन्यजीव गतिविधियों पर हुई गहन चर्चा…कलेक्टर की अध्यक्षता में राइस मिलर्स की बैठक संपन्न,,,धान उठाव एवं मिलिंग में तेजी लाने के दिए निर्देश…पीएम किसान सम्मान निधि योजना से अधिक से अधिक पात्र हितग्राही को करें लाभान्वित,,,ऑनलाइन उपस्थिति एवं शत-प्रतिशत ई-ऑफिस क्रियान्वयन के दिए निर्देश…
कोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली 26 फरवरी को,,,सीईई परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल…

बलरामपुर, 04 फरवरी जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर और रायपुर के तत्वाधान में महिला सैन्य पुलिस के पद के लिए भर्ती रैली का आयोजन 23 फरवरी 2026 को पुलिस ग्राउंड झिंझरी, कटनी (मध्यप्रदेश) में किया जाएगा। भारतीय सेना द्वारा 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 तक ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस भर्ती रैली में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वे महिला उम्मीदवार हिस्सा लेंगी, जिन्होंने पूर्व में आयोजित ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) उत्तीर्ण कर ली है। शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन में सफल महिला उम्मीदवारों की चिकित्सा जांच 24 फरवरी 2026 को सेना अस्पताल, जबलपुर में की जाएगी। भर्ती रैली में शामिल होने वाली योग्य महिला उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं, साथ ही उम्मीदवारों के ई-मेल पर भी भेजे गए हैं। सेना भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड, रैली अधिसूचना के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज, तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाईल फोन साथ लाना अनिवार्य होगा। साथ ही समय पर पहुंचकर सभी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!