कौन है ये सारंगढ़ की फाईटर जिसने इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराते चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर हासिल किया सिल्वर मेडल,,,पढ़िए पूरी खबर…

सारंगढ़/मोहन लहरे। कराते एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (KAI) द्वारा जनरल सेक्रेटरी शिहान रजनीश चौधरी, चेयरमैन श्री अशोक शिहाग के नेतृत्व में और टूर्नामेंट डायरेक्टर शिहान तरुण चक्रबर्ती के मार्गदर्शन में दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 4 अगस्त से 6 अगस्त 2023 तक इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराते चैंपियनशिप सीरीज-1 का आयोजन किया गया था।चूंकि यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया गया था इस प्रतियोगिता में भारत के ही नहीं अपितु अन्य देशों के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया था।

इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के लगभग 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।जिसमें नवीन जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़ के मुख्यालय सारंगढ़ की फाईटर सोनिया चौहान ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर ना सिर्फ अपने जिले अपितु अपने राज्य छत्तीसगढ़ सहित अपने देश भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रौशन किया है।
ज्ञात हो इससे पहले भी सोनिया चौहान ने दो बार राष्ट्रीय स्तर पर हुए कराते प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर सारंगढ़ का नाम रौशन कर चुकी है।दिल्ली से जीतकर लौटने के बाद सोनिया चौहान ने विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े,नपा अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे जिला मुख्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों जिला कलेक्टर, एसडीएम मोनिका वर्मा आदि से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया।सारंगढ़ के सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों सहित क्षेत्रवासियों ने सोनिया को इस जीत के बधाई देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की।



