अज्ञात आरोपी ने महिला की गर्दन में कुल्हाड़ी मारकर की हत्या,,,जाँच में जुटी पुलिस…

राजपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम सेवारी बसियाटोंगरी में एक बड़ी घटना सामने आई है जहां एक महिला की गर्दन पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई है सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

मामला बलरामपुर जिले के राजपुर के ग्राम सेवारी बसियाटोंगरी की है जहाँ एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है।महिला के गले पर किया गया कुल्हाड़ी से वार हत्या कर दी गई है। महिला घर पर अकेली थी महिला के घर का दरवाजे की कुंडी तोड़कर अज्ञात आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है।मृतक महिला का नाम अनिता केरकेट्टा पति विलियम केरकेट्टा उम्र 55 वर्ष बताया जा रहा है।महिला सेवारी बसियाटोंगरी में मितानिन का कार्य करती थी।उसकी एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है।महिला घर पर अकेली रहती थी।सूचना मिलते ही राजपुर थाना प्रभारी रमाकांत एवं अन्य पुलिस मौके पर पहुँची है और मामले की जाँच कर रही है।वहीँ मौके पर पुलिस ने कुल्हाड़ी को जप्त कर लिया है एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही है। वही मामले की तहकीकात हेतु फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है।



