July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

चार लाख की चोरी का खुलासा,चोरी के जेवर मणप्पुरम बैंक में गिरवी रख ली लोन,तीन आरोपी गिरफ्तारबीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़तालकूट रचित दस्तावेज पेश कर फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में तीन गिरफ्तारएग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानित
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

केन्द्रीय बजट 2026 का विभिन्न वर्गों ने किया स्वागत,,,आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करेगी बजट – सामरी विधायक

स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर होंगे सृजित

बलरामपुर, 02 फरवरी। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक ऐतिहासिक एवं राहत पूर्ण बजट है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट देश के समग्र, समावेशी एवं सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शिक्षा, रोजगार, तकनीक, स्वास्थ्य, ग्रामोद्योग, पर्यटन एवं आधारभूत संरचना जैसे प्रमुख क्षेत्रों में यह बजट देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला सिद्ध होगा।
         सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने केंद्रीय बजट 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने वाला, जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी है। उन्होंने कहा कि बजट में गरीबों के कल्याण, युवाओं के रोजगार तथा अन्नदाताओं की आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। श्रीमती पैकरा ने कहा कि हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाला यह बजट विकसित भारत की परिकल्पना को सशक्त आधार प्रदान करता है। उन्होंने इस जनहितकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बजट में तेंदूपत्ता उद्योग को विशेष लाभ मिलेगा। इसका सीधा लाभ तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलेगा।
           जिले के युवा आशिष सिंह ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा 53.5 लाख करोड़ रुपये का आम बजट प्रस्तुत किया गया है, जिसकी परिकल्पना ‘विकसित भारत 2047’ को ध्यान में रखकर की गई है। उन्होंने कहा कि इस बजट में महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार तथा किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु किए गए प्रावधान निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम देंगे। आमजन, स्वास्थ्य कर्मियों, युवा प्रतिनिधियों एवं महिला समूहों ने बजट को जनकल्याणकारी एवं भविष्य उन्मुख बताया है।
         व्यापारी विशाल सोनी ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट व्यापारियों के हित में है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार उद्योगों के लिए किए गए बजटीय प्रावधानों से व्यापार को गति मिलेगी। छोटे व्यापारियों के लिए लोन एवं टैक्स में दी गई छूट से उन्हें सीधा लाभ प्राप्त होगा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!