July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासुरजपुर

दो सप्ताह बाद कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार नदी में डूबे पहाड़ी कोरवा के शव को किया गया रेस्क्यू,,,प्रशासनिक टीम ने ली राहत की सांस…

राजपुर
Cgtoday.in

राजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत नरसिंहपुर के लिपिलिपिडाँड़ स्थित गागर नदी में मछली मारने गए पहाड़ी कोरवा की नदी में डूबने से मौत हो जाने के बाद आज दो सप्ताह बाद प्रशासनिक टीम के कड़ी मशक्कत के बाद उक्त पहाड़ी कोरवा के शव को वरामद करने में सफलता पाई है। प्रशासनिक टीम सहित एसडीआरएफ की टीम हर तरह से पहाड़ी करवा के शव को बरामद करने में जुटी थी परंतु पहाड़ी कोरवा के शव बरामद नहीं कर सकी थी।जिसके बाद बुधवार को जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुँची थी एवं घटना स्थल का मुआयना कर एसडीआरएफ की टीम एवं अन्य प्रशासनिक टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे।


     करीब 13 दिनों पूर्व 18 फरवरी को नरसिंहपुर निवासी पहाड़ी कोरवा अमीर साय उर्फ सूडुआ नरसिंहपुर के लिपिलिपिडाँड़ स्थित गगर नदी पर मछली मारने के दौरान डूब गया था। जिसके बाद प्रशासनिक टीम सहित एसडीआरएफ की टीम पहाड़ी कोरवा को ढूंढने में लगे रहे परंतु पहाड़ी कोरवा का शव को बरामद नहीं कर सके। बुधवार को बलरामपुर जिले के कलेक्टर रिमीजीयूस एक्का सहित पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह घटना स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने रेस्क्यू में लगे एसडीआरएफ टीम व अन्य प्रशासनिक को पानी खाली कर पहाड़ी कोरवा के शव को ढूंढने का आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। बलरामपुर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश के बाद रेस्क्यू टीम ने चैन पुलिंग जेसीबी मशीन व ट्रेक्टर एवं बड़ी बड़ी पम्प लगाकर शुक्रवार को सुबह से घटना स्थल के पानी को खाली किया गया।पानी के काम होते ही रेस्क्यू टीम ने झग्गर के सहारे करीब 20 फुट सुरंग के अंदर से शव को निकालने में कामयाबी पाई। करीब 2 सप्ताह बाद आज शुक्रवार पहाड़ी कोरव के शव को बरामद करने के बाद रेस्क्यू टीम एवं अन्य प्रशासनिक टीमों ने राहत की सांस ली है।रेस्क्यू टीम ने शुक्रवार को लगभग 1 बजे उक्त पहाड़ी कोरवा के शव को वरामद करने में सफलता हासिल की।

सामरी विधायक पहुँची मौके पर

विधानसभा सत्र खत्म होते ही आज सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने घटनास्थल का जायजा लिया।उन्होंने मृतक के परिवारों से भेंट कर तात्कालिक पच्चीस हजार की सहायता राशि प्रदान करते हुए सांत्वना दी।इस दौरान विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल प्रवीण अग्रवाल नरसिंहपुर के उपसरपंच सतीश सिंह प्रदीप जायसवाल सहित अन्य प्रशानिक टीम मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!