November 8, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
खेलछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षा

दो दिवसीय जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का हुआ समापन,,, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से पारंपरिक खेलों को सहेजने का किया जा रहा कार्य,,,संसदीय सचिव चिन्तामणी महाराज…

बलरामपुर। दो दिवसीय जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आज स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय बलरामपुर के खेल मैदान में समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं सामरी विधायक चिंतामणि महाराज ने उपस्थित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।संसदीय सचिव ने खिलाड़ियों के साथ जमीन पर बैठकर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में खेले जा रहे 16 खेलों का आनंद लिया।


  इस अवसर पर संसदीय सचिव व सामरी विधायक श्री महाराज ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को पुनः स्थापित करने व खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से हमारे पारंपरिक खेल जो विलुप्त होते जा रहे थे उन खेलों को सहेजने-संवारने का काम छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा किया जा रहा है। इसके साथ ही आधुनिकता के इस युग में क्रिकेट और फुटबॉल जैसे खेलों के मध्य लुप्त हो रहे हमारे पारंपरिक खेलों को युवा पीढ़ी से अवगत भी कराया जा रहा है। संसदीय सचिव श्री महाराज ने मैदान में उपस्थित सभी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि प्रत्येक आयु वर्ग के लोगों ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में जिस प्रकार बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है और उत्साहपूर्वक अपने उत्कृष्ठ खेल का प्रदर्शन किया है, निश्चित तौर पर राज्य स्तर पर विजयी होकर जिले का नाम रौशन करेंगे।


खेल मैदान में उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने कहा कि हरेली तिहार के दिन से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत की गई है। 06 चरणों में आयोजित होने वाले इस ओलंपिक में प्रतिभागी बड़े ही उत्साह के साथ ग्राम पंचायत, विकासखण्ड एवं नगरीय स्तर पर विजयी होकर दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 16 खेल विधाओं में लगभग 01 हजार खिलाडियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने उत्कृष्ठ खेल का परिचय दिया है। कलेक्टर ने कहा कि जिला स्तर से विजयी प्रतिभागी आगे संभाग और राज्य स्तर पर जाएंगे और निश्चित ही विजयी होंगे और यह हमारे जिले के लिए गौरव का क्षण होगा।


छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में कलेक्टर एवं संसदीय सचिव ने विकासखण्ड व नगरीय कलस्टर के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार राशि प्रदान किया। विकासखण्ड व नगरीय क्लस्टर स्तर प्रथम आने वाले विजेता खिलाड़ियों को 01 हजार रूपए, द्वितीय 750 रूपए एवं तृतीय स्थान आने पर 500 रूपए की पुरस्कार राशि एवं जिला स्तर पर प्रथम आने वाले विजेता प्रतिभागियों को 02 हजार रूपए की राशि, द्वितीय 1500 रूपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों को 01 हजार रूपए की राशि प्रदान की गई।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व करूण कुमार डहरिया, खेल अधिकारी मारकुस कुजूर, सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा खेल प्रतिभागी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!