September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
आस्थागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

आदिवासी संस्कृति तथा परंपरा के प्रसार हेतु किया जाएगा ट्राइबल फैशन वाक,,,तातापानी महोत्सव में होगा मंचीय आयोजन…

बलरामपुर। मकर संक्रांति के अवसर पर जिले में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तातापानी महोत्सव 2024 का गरिमापूर्ण आयोजन किया जाना प्रस्तावित है, जिसमे विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में तातापानी महोत्सव 2024 में आदिवासी संस्कृति एवं परम्परा की पहचान एवं लोगों के मध्य उनकी जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ट्राइबल फैशन वाक का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे सभी वर्ग के नागरिक सहभागिता हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। यह प्रतियोगिता महिला, पुरूष तथा तृतीय लिंग के यथा सभी वर्ग के लिए निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक को फैशन वाक हेतु प्रदर्शन करने वाले पारम्परिक परिधान, साज-सज्जा हेतु आवश्यक वस्तुएं, आभूषण स्वयं साथ लाने होंगे। प्रतिभागियों को फैशन वाक हेतु पारंपरिक रूप से सुसज्जित/तैयार तथा मेकअप की व्यवस्था जिला समिति द्वारा की जावेगी। ट्राइबल फैशन वाक में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को प्रदर्शनी से पूर्व स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बलरामपुर में प्रशिक्षित किया जावेगा। साथ ही समस्त अभ्यर्थियों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जावेगा।
इच्छुक प्रतिभागी अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम ईमेलः डीएमएमयू डॉट बलरामपुर ऐट जीमेल डॉट कॉम तथा ऑफलाइन आवेदन एन आर एल एम शाखा जिला पंचायत बलरामपुर में उपस्थित हो कर दे सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!