November 10, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियागैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

कल होगा अध्यक्ष सहित पार्षदों के शपथ ग्रहण के साथ उपाध्यक्ष का चुनाव,,,सबकी नजर टिकी राजपुर में नगर पंचायत उपाध्यक्ष पर…

राजपुर। नगरीय चुनाव संपन्न होने के बाद अब सब लोगों की निगाहें उपाध्यक्ष पद पर टिकी हुई है।राजपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष सहित सभी पार्षदों के शपथ ग्रहण पश्चात उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न किया जाएगा इसके लिए तैयारी जोरों पर चल रही है। राजपुर महुआपारा हाई स्कूल ग्राउंड में अध्यक्ष सहित सभी पार्षदों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा इसके पश्चात नगर पंचायत कार्यालय में उपाध्यक्ष पद हेतु चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

     नगरीय चुनाव हुए लगभग तीन सप्ताह बीत गया है। काफी समय बीत जाने के बाद अब 08 मार्च दिन शनिवार को नगर पंचायत राजपुर में अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा। राजपुर महुआ पारा के हाई स्कूल ग्राउंड में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण की तैयारी की जा रही है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा शामिल होंगी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के पश्चात नगर पंचायत उपाध्यक्ष हेतु चुनाव की प्रक्रिया की जाएगी। नगर पंचायत उपाध्यक्ष हेतु चुनाव प्रक्रिया नगर पंचायत कार्यालय में सम्पन्न की जाएगी जहां अध्यक्ष सहित सभी 15 पार्षद उपाध्यक्ष पद के चुनाव प्रक्रिया में भाग लेंगे।

नगरी चुनाव संपन्न होने के बाद राजपुर में अब सबकी नजर उपाध्यक्ष पर पद पर टिकी हुई है।राजपुर नगर पंचायत की बात करें तो इस चुनाव में नगर पंचायत राजपुर में भाजपा के नौ पार्षद सहित अध्यक्ष पद पर भाजपा की बड़ी जीत हुई है। भाजपा के बहुमत में आने के बाद भाजपा से उपाध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। अब देखना यह होगा कि नगर पंचायत उपाध्यक्ष का ताज किसके सर सजता है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!