September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिला मुख्यालय में यातायात विभाग का तीन दिवसीय वाहनों का विशेष चेकिंग अभियान,,,पहले दिन पाँच वाहनों पर कार्यवाही…

बलरामपुर। जिला मुख्यालय में यातायात विभाग द्वारा विशेष कैम्प लगाकर सवारी वाहनों व बसों का चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।तीन दिवसीय चलने वाले इस अभियान में वाहनों का परमिट ,इंश्योरेंस ,फिटनेस ,सर्टिफिकेट प्रदूषण सर्टिफिकेट ,स्पीड गवर्नर सर्टिफिकेट, रेडियम स्टीकर, सीसीटीवी कैमरा,हेडलाइट,हॉर्न एवं अन्य प्रकार के मानकों का यातायात बलरामपुर व परिवहन विभाग बलरामपुर के द्वारा निरीक्षण किया जाना है ।
    पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेष बरैया के मार्गदर्शन में यातायात एवं परिवहन विभाग कि टीम द्वारा सामंजस्य स्थापित कर यातायात प्रभारी विमलेश कुमार देवांगन के नेतृत्व में दिनांक 20 जून से 22 जून तक यातायात एवं परिवहन विभाग द्वारा बलरामपुर जिले से होकर गुजरने वाले वाहनों का विशेष कैंप लगाकर सवारी गाड़ियों का विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।


    परिवहन विभाग की टीम बलरामपुर जिले मुख्यालय से होकर आने-जाने वाली यात्री सवारी गाड़ियों का न्यू बस स्टैंड बलरामपुर में विशेष कैंप लगाकर वाहनों का परमिट ,इंश्योरेंस ,फिटनेस ,सर्टिफिकेट प्रदूषण सर्टिफिकेट ,स्पीड गवर्नर सर्टिफिकेट, रेडियम स्टीकर, सीसीटीवी कैमरा ,हेडलाइट हॉर्न एवं अन्य प्रकार के मानकों का यातायात बलरामपुर व परिवहन विभाग बलरामपुर के द्वारा निरीक्षण किया जाना है।तीन दिवसीय चलने वाले इस अभियान में दिनांक 20.06.24 को प्रातः 06:00 से दोपहर 12:00 बजे तक दिनांक 21.06.24 को दोपहर 12:00 से रात्रि 09:00 बजे तक एवं
दिनांक 22.06.24 को रात्रि 09:00 से सुबह 06:00 बजे तक यात्री परिवहन वाहनों का चेकिंग किया जाना है।
    इसी तारतम्य में नया बस स्टैंड के पास कैम्प लगाकर यात्री बसों,वाहनों का फिटनेस का चेक किया गया।जिसमें कुल 30 बसों का फिटनेस चेक किया गया।जाँच में 05 बस में दस्तावेज अधूरा पाये जाने पर कुल 14300/- रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया।उक्त अभियान में ज़िला परिवहन अधिकारी यशवंत यदु और स्टाफ तथा यातायात प्रभारी विमलेश कुमार देवांगन साथी स्टाफ ASI अनिल दुबे प्रधान आरक्षक बूटन सिंह एवं अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!