September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

तीन दिवसीय जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन,बेहद कड़े मुकाबले में धनगांव की टीम को हराकर कंचननगर बनी फाइनल विजेता

बलरामपुर
Cgtoday.in

    पुलिस एवं आम जनता के बीच विश्वास को बढ़ाने, जिले के ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने पुलिस विभाग द्वारा जिले में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कराई गई। जिला स्तरीय शहीद वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने लिया हिस्सा पहले दिन से आखरी दिन तक टीमों के बीच खेले गए कई बड़े एवं कड़े मुकाबले, मैच के दौरान दर्शकों से खचाखच भरा रहा रक्षित केंद्र बलरामपुर का परेड ग्राउंड। तालियां बजाकर लगातार दर्शकों द्वारा खिलाड़ियों का किया गया उत्साहवर्धन किया गया।
सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत रक्षित केंद्र बलरामपुर के परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन किया गया। समापन समारोह के अंतिम दिन शहीदों के परिजनो व मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ लाल उमेद सिंह, महामंत्री भाजपा दीनानाथ यादव, मंडल अध्यक्ष दिलीप सोनी जनपद उपाध्यक्ष भानु प्रताप दिक्षित, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रिपुजीत सिंह देव, जितेंद्र श्रीवास्तव की गरिमामई उपस्थिति में जिला स्तरीय वालीबाल टूर्नामेंट का समापन किया गया।


टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में सिहार एवं धनगांव के बीच मैच खेला गया जिसमे धनगांव की टीम ने कड़े मुकाबले में सिहार को हराकर फाइनल में प्रवेश की। इसी प्रकार दूसरे सेमीफाइनल में रघुनाथनगर एवम् कंचननगर के बीच मैच खेला गया जिसमे कंचन नगर की टीम विजई होकर फाइनल में प्रवेश की। टूर्नामेंट में तीसरे स्थान के लिए सेमीफाइनल में हारने वाली टीम सिहार एवं रघुनाथनगर के बीच मुकाबला कराया गया जिसमें सिहार टीम ने रघुनाथ नगर को हराकर तीसरे स्थान पर विजय हासिल की।
जिला स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची धनगांव एवं कंचननगर की टीम के बीच बहुत ही कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें कंचन नगर की टीम ने बेहद रोमांचक मुकाबले में धनगांव को हराकर फाइनल ट्राफी अपने नाम की।वॉलीबॉल टूर्नामेंट में प्रथम स्थान पर रहने वाली कंचन नगर की टीम को ₹11000 नगद, ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम धनगांव को ₹7000 नगद, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इसी प्रकार तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम सिहार को ₹4000 नगद एवं ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।


रक्षित केंद्र बलरामपुर के परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता के दौरान जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों के रुकने व खाने की व्यवस्था रक्षित केंद्र बलरामपुर में की गई थी। समापन के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ लाल उमेद सिंह द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत वॉलीबॉल टूर्नामेंट कराया गया है। खेलों के माध्यम से हम आम जनता एवम् युवाओं से सीधे जुड़ते हैं। वनांचल एवं ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं की प्रतिभा को विकसित करने एवं उन्हें खेलों के प्रति उत्साहित करने हेतु ये प्रतियोगिता कराई गई है। जिले के समस्त थाना एवं चौकी के ग्रामों से टूर्नामेंट का आयोजन कराकर दो-दो टीमें सिलेक्ट की गई थी जिसमें कुल 48 टीमों का वॉलीबॉल टूर्नामेंट रक्षित केंद्र बलरामपुर के परेड ग्राउंड में कराया गया है जिसमें टीमों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया वॉलीबॉल टूर्नामेंट के दौरान बहुत ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!