October 2, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर ने ली जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक,लंबित कार्य सीआईआरपी के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशअंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कलेक्टर ने किया वृद्धजनों का सम्मान,जिले में जल्द खुलेगा विशेष वृद्धजन क्लिनिकडीएफओ ने आंगनबाड़ी के बच्चों संग बिताए खुशी के पल,खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे पर बिखरी मुस्कानसिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलडेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बलरामपुर, जिला प्रशासन और प्रिज्मा एआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षरजंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शन
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

इस बार होगी विधायकों के लिए दावेदारी की लम्बी फेहरिस्त,,,22 अगस्त तक कर सकेंगे अपनी आवेदन…

राजपुर। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी ने दावेदारों को टिकट आवंटित कर दिए हैं वहीं कांग्रेस भी अपनी पूरी तैयारी कर रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा समूचे छत्तीसगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के माध्यम से आवेदन लिए जा रहे हैं। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने प्रदेशभर के दावेदारों को ब्लॉक कांग्रेस कमेटीयों के माध्यम से अपना दावेदारी प्रस्तुत करने हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत करने को कहा है।
     उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है वहीं प्रदेश के डिप्टी सीएम ने अंबिकापुर विधानसभा में अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर दी है। ब्लॉक अध्यक्षों के सामने दावेदारी प्रस्तुत करने हेतु प्रदेश कांग्रेस ने 17 अगस्त से 22 अगस्त की शाम 5:00 बजे तक का समय निर्धारित किया है, निर्धारित समय के बाद कोई भी दावेदार अपना दावा प्रस्तुत नहीं करेगा और ना ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी किसी भी दावेदार का आवेदन स्वीकार करेगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा लिए गए आवेदन पत्र ब्लाक कमेटियों की अनुशंसा के साथ जिला कांग्रेस कमेटीयों के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजी जाएंगी तत्पश्चात आगामी 6 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश में पहली सूची जारी किए जाने की संभावना है।
सामरी विधानसभा में भी दावेदारों की होड़ है और ऐसा बताया जा रहा है कि इस बार दर्जनभर से अधिक दावेदार अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर चुके हैं। सामरी विधानसभा में 4 ब्लॉक अध्यक्ष के माध्यम से आवेदन पत्र लिए जा रहे हैं।
     आपको बता दे कि चिंतामणि महाराज वर्तमान में सामरी में विधायक व संसदीय सचिव भी हैं। दावेदारों की प्रबल संख्या को देखते हुए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वर्तमान में दावेदारों की संख्या दर्जन भर से ऊपर जा सकती है और इस बार अच्छी भिड़ंत होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!