February 5, 2026 |

BREAKING NEWS

मेन्ड्रा कला की बसंती को 12 लीटर महुआ शराब के साथ आबकारी उड़नदस्ता टीम ने किया गिरफ्तार6 फरवरी को होगा परीक्षा पे चर्चा 2026 का आयोजन,,,प्रधानमंत्री करेंगे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन…पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की मैराथन बैठक संपन्न,,,लंबित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश…धान खरीदी की तिथि में की गई बढ़ोतरी,,,05 एवं 06 फरवरी को अतिरिक्त दो दिवस होगी धान खरीदी…अवैध शराब पर की गई कार्यवाही,08 लीटर अवैध महुआ शराब व 20 किलोग्राम महुआ लाहन जब्तमहिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली 26 फरवरी को,,,सीईई परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल…पत्नी का अवैध संबंध बना ख़ौफनाक हत्या का कारण,,,आरोपी मृतक की पत्नी के साथ मिलकर हत्या की रची साजिश…अंर्त्तरवनमण्डलीय बैठक आयोजित,,,सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध वन्यजीव गतिविधियों पर हुई गहन चर्चा…कलेक्टर की अध्यक्षता में राइस मिलर्स की बैठक संपन्न,,,धान उठाव एवं मिलिंग में तेजी लाने के दिए निर्देश…पीएम किसान सम्मान निधि योजना से अधिक से अधिक पात्र हितग्राही को करें लाभान्वित,,,ऑनलाइन उपस्थिति एवं शत-प्रतिशत ई-ऑफिस क्रियान्वयन के दिए निर्देश…
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

चोरी के नियत से घर मे घुसे चोरों ने की प्राण घातक हमला,,,एक आरोपी सहित अपचारी बालक हिरासत में…

बलरामपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी करने के दौरान घर में सो रहे युवक पर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

       बलरामपुर कोतवाली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि  दिनांक 24 एवँ 25 के मध्य रात्रि को ग्राम पिंडरा निवासी प्रहलाद दीक्षित के द्वारा मोबाईल फ़ोन से थाना बलरामपुर को सूचना दिया गया कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उनके फॉर्म हाउस वाले घर में घुसकर उनके भतीजे अभय दीक्षित पर प्राणघातक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

       सूचना पर तत्काल घायल को जिला अस्पताल बलरामपुर में उपचार हेतु भर्ती कराया गया एवं घटना घटित करने वाले अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु थाना प्रभारी बलरामपुर निरीक्षक भापेन्द्र साहू  के द्वारा अपनी टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घटनास्थल निरीक्षण के दौरान घर में सीसीटीवी कैमरा लगा होना पाया गया जिसके वीडियो फुटेज के अवलोकन पर 2 नकाबपोस आरोपी के द्वारा चोरी छुपे घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिए जाने की जानकारी प्राप्त हुई। सीसीटीवी से प्राप्त वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान मनीष कुमार पिता रामधारी सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम नवडीह खुर्द थाना बलरामपुर एवं एक अन्य विधि से संघर्षरत बालक के रूप में किया गया। पहचान होने के उपरांत पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी के उद्देश्य से प्रहलाद दीक्षित के फॉर्म हाउस वाले घर में घुसना तथा अभय दिक्षित के ऊपर लोहे की सब्बल से प्राणघातक हमला कर घायल करना स्वीकार किए। घटना के संबंध में प्रार्थी प्रहलाद दीक्षित के रिपोर्ट पर थाना बलरामपुर में धारा 131(4), 131(6), 131(8), 109, 3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी मनीष कुमार एवं एक अन्य विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी मनीष कुमार को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है साथ ही विधि से संघर्षरत बालक को विधिवत विधिक अभिरक्षा में लेकर माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर सुधार गृह भेज दिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!