September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

स्वामी आत्मानंद स्कूल में अव्यवस्था का आलम,,,छात्राएं पानी के लिए भटक रहे दर-दर…

राजपुर/बरियों। पूर्व शासन की महत्वाकांक्षी योजना स्वामी आत्मानंद हिंदी व अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चे इन दिनों पानी की किल्लत से परेशान हैं।स्कूल के बच्चों द्वारा दूसरे जगह से पानी लाकर अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने मजबुर है।


   कांग्रेस शासनकाल मे गरीब बच्चों के लिए पढ़ाई के लिए सर्वसुविधायुक्त स्वामी आत्मानंद स्कूल का शुभारंभ किया गया था।जहाँ गरीब तबके के बच्चों सहित सभी वर्ग के बच्चे रहकर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं।परंतु अब आलम यह है कि स्कूल की व्यवस्था चरमरा गई है। सुव्यवस्थित तरीके से सभी वर्ग के बच्चों को पढ़ाई कराने की योजना दम तोड़ते नजर आ रही है। कांग्रेस सरकार के जाने के बाद अब भाजपा शासन में बरियों के स्वामी आत्मानंद स्कूल में अव्यवस्थाएं साफ तौर पर देखी जा सकती है। ग्राम पंचायत बरियों में संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूल की बोर खराब होने से बच्चे दूसरे जगहों से पानी लाने को मजबुर है। बच्चों को पीने के लिए पानी सहित अन्य रोजमर्रा के लिए पानी स्कूल में नहीं मिल पा रहा है जिससे स्कूल के बच्चों को बाहर से पानी लाना पड़ रहा है।छात्रायें पीने के पानी सहित मध्यान भोजन बनाने के लिए बरियों चौकी व सड़क की दूसरी ओर जान जोखिम में डालकर साइकिल व पैदल से ड्रम व बोतलों में पानी भरकर लाने को मजबुर है। इस संबंध में संस्था के प्राचार्य सुशीला मिंज ने बताया कि विगत दो दिनों से बोर मशीन खराब है जिसकी जानकारी ग्राम पंचायत को दी गई है परंतु अभी तक सुधार नही हो पाया है।

देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!