July 25, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

सीमेंट ले जाने वाली केप्सूल ट्रक वाहन की चोरी,,,पुलिस अधीक्षक की तत्परता से 24 घंटे के अंदर वाहन वरामद…

बलरामपुर। जिले में चोरों के हौसले अब इतना बुलंद होते जा रहा हैं कि चोर अब छोटी बहनों को छोड़कर बड़ी वाहनों पर अपनी नजर गड़ाए हुए हैं। ऐसा ही एक वाहन चोरी का मामला सामने आया है जहां वाहन चोरों ने सीमेंट ले जाने वाली कैप्सूल ट्रक को चोरी कर ले भागे। परंतु बलरामपुर पुलिस अधीक्षक की तत्परता से चोर वाहन को चोरी करने में असफल रहे।
   चोरी की यह घटना बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाने की है जहां औरंगाबाद से सीमेंट खाली कर वापसी के दौरान रात्रि में चालक के सोने के दौरान चोर बड़ी आसानी से सीमेंट ले जाने वाले कैप्सूल ट्रक वाहन को लेकर भाग गए। सीमेंट ले जाने वाली कैप्सूल ट्रक वाहन क्रमांक CG 04 NZ 2707 रायपुर से सीमेंट लोडकर औरंगाबाद गया हुआ था वहां सीमेंट खाली कर वापस लौट रहा था। शनिवार की रात ट्रक चालक रामानुजगंज में कैप्सूल वाहन को खड़ी कर सो गया। चालक जब उठा तो वाहन मौके से गायब था। जिसके बाद उसने तुरंत रामानुजगंज थाने में इसकी सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। जिसके बाद बलरामपुर पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह के कुशल नेतृत्व में तत्काल जिले के सभी थानों को सूचित कर घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग हेतु निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश के बाद सभी थाने अलर्ट मोड में आ गए। रविवार को राजपुर थाने में वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान राजपुर पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में भी वाहनों की चेकिंग की इस दौरान राजपुर पुलिस को झींगों में उक्त कैप्सूल ट्रक वाहन खड़ी मिली। पुलिस ने उक्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है परंतु वाहन चोर भागने में कामयाब रहा।कैप्सूल ट्रक वाहन की कीमत लगभग 80 लाख रुपये बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!