September 26, 2026 |

BREAKING NEWS

छात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देशदेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलादेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलासांसद-विधायकों की उपस्थिति में जिलेभर में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ,आंगनबाड़ियों में उमड़ा जनसहभागबाल संरक्षण पर विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न,बाल विवाह व मानव तस्करी रोकने सख्त निर्देशपशु तस्करी के मामले में फरार वाहन स्वामी झारखंड से गिरफ्तारवन भूमि पर कब्जे की साजिश का भंडाफोड़,फर्जी पट्टा गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तारपिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदाननेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञान
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

क्षेत्र में हाथियों का आतंक,,,फसल की रखवाली करने गए युवक आया हाथी के चपेट में…

राजपुर। बलरामपुर जिले के कोदौरा वन परिक्षेत्र में हाथियों का आतंक से दहशत का माहौल बना हुआ है।  ग्राम घाघरा में हाथी के हमले से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं अन्य ग्रामीणों ने भाग कर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी लगते ही वन विभाग की टीम सहित पुलिस मौके पर पहुँची।

       क्षेत्र में हाथियों के धमक से दहशत का माहौल है।विगत एक सफ्ताह के भीतर हाथियों ने चार लोगों को मौत के घाट उतार चुका है।बीती रात हाथियों ने कोदौरा क्षेत्र कोचली में एक व्यक्ति की जान ले ली।घटना गुरुवार की सुबह लगभग पाँच बजे की बताई जा रही है। ग्राम कोचली निवासी दिनेश गोंड पिता महेंद्र गोंड 35 वर्ष तीन अन्य ग्रामीणों के साथ धान और मक्का की फसल की रखवाली करने गया था। इसी दौरान हाथी घुस आया और अचानक हमला कर दिया।हमले से वह हाथी की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हाथी के हमले को देख बाकी अन्य ग्रामीणों ने भाग कर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला स्वास्थ्य केंद्र बलरामपुर भेजवाया।हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!