May 14, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है सुशान तिहार – आयुक्त श्री दुग्गापशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में दो आरोपी को किया गया था गिरफ्तारफरार चल रहे कोयला तस्कर गिरफ्तारगोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन,,,ग्रामीणों को मिली विभागीय योजनाओं की जानकारी…जमीनी हकीकत से दूर सुशासन शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,,,विभागीय योजना केवल कागजों में ही…तेंदू पत्ता संग्रहण कार्य का शुभारंभ,,,फड़ो में पूजा अर्चना के साथ संग्रहको का पखारे गए पाँव…बड़े पैमाने पर बाल वृक्षों की कटाई,,,आठ आरोपी गिरफ्तार…प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने जिला पंचायत सीईओ ने लगाई विशेष जन चौपाल,हितग्राहियों से सीधा संवाद कर प्रगति लाने किया प्रोत्साहितजिला पंचायत सीईओ ने आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को किया प्रोत्साहित
खेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत किया गया वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन,,,गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ बलरामपुर का नाम…

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बलरामपुर जिले के ग्राम खेल समिति के अंतर्गत 325  गांँव के सदस्यों के सहयोग से वॉलीबॉल मैच का किया गया भव्य आयोजन

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ बलरामपुर पुलिस द्वारा गठित ग्राम खेल समिति का नाम। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड को समस्त बलरामपुर पुलिस अधिकारी कर्मचारी एवं ग्राम खेल समिति के सभी खिलाड़ी एवं बलरामपुर वासियों को समर्पित किया वर्ल्ड रिकॉर्ड

बलरामपुर। पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में दिनांक- 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जिले के 325 ग्रामों में वालीबॉल खेल का आयोजन किया गया। इस खेल में बलरामपुर जिले के वनांचल क्षेत्र में निवासरत बच्चे, बूढ़े और महिलाओं तथा जवानों को ग्राम खेल समिति के माध्यम से सीधे पुलिस से जोड़कर क्षेत्र में छुपे हुए प्रतिभावान खिलाड़ियों को एक उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समस्त ग्रामवासी खिलाड़ियों को बलरामपुर पुलिस के द्वारा वॉलीबॉल का खेल खेलने हेतु सभी 650 टीमों को खेल किट का वितरण भी किया गया था। जिसमें ग्राम खेल समिति के कुल 325 ग्राम के 650  से अधिक टीमों से 3900 से अधिक खिलाड़ियों ने एक साथ निर्धारित दिन 15 अगस्त 2023 समय प्रातः 10:00 बजे से 04:00 बजे तक अपने अपने गांव में वालीबॉल का खेल कर एक कीर्तिमान रचते हुए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में पुलिस ग्राम खेल समिति का नाम दर्ज कराया है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के सदस्यों के द्वारा कुल 325 गांव के खिलाड़ियों को अपने अपने गांव में वालीबॉल का खेल खेलते हुए देखकर तथा ग्राम खेल समिति के सदस्यों द्वारा खेल खेलते हुए फोटो वीडियो आदि आवश्यक साक्ष्य व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रस्तुत भी किया गया।  साथ ही रक्षित केंद्र बलरामपुर के परेड ग्राउंड में जिले के पुलिस कप्तान, कलेक्टर बलरामपुर, सीईओ जिला पंचायत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं महिला पुरुष अधिकारी जवानों के साथ-साथ जिले के सम्माननीय पत्रकार गण के द्वारा भी वालीबॉल का खेल खेलते हुए देखा गया। जिस पर वालीबॉल प्रतियोगिता में शामिल होकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब श्रीमती सोनल शर्मा के द्वारा बलरामपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह को सौंपा गया।
   बलरामपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में ग्राम खेल समिति का नाम दर्ज होने से गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए जिले के उन वनांचल ग्राम वासियों को बधाई दिया गया जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगातार बलरामपुर पुलिस से जुड़ कर पुलिस ग्राम खेल समिति के माध्यम से गांव-गांव में छुपे हुए प्रतिभावान खिलाड़ियों को एक साथ इकट्ठा कर एक बेहतर टीम बनाकर खेल भावना और अनुशासन का परिचय देते हुए स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर निर्धारित समय प्रातः 10:00 से 04:00 तक अपने अपने गांव में एक साथ वालीबॉल का खेल खेल कर कीर्तिमान रचते हुए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है, जिसके लिए सभी वनांचल ग्राम वासियों एवं खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया।
    ग्राम खेल समिति के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर वालीबॉल खेल प्रतियोगिता को आयोजित करने सभी थाना प्रभारियों को पुलिस कप्तान के द्वारा आवश्यक निर्देश दिया गया था तथा ग्रामवासियो की ओर से प्रत्येक ग्रामो से एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष और एक आयोजन पर्यवेक्षक और सभी ग्रामो में प्रत्येक पांच ग्राम में एक पुलिस को जिम्मेदारी दी गई थी। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियो का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!