September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

लाखों रुपये की प्रीमियम और किराये की राशि नहीं पटाने पर नगरीय प्रशासन ने की दुकानदारों ताबड़तोड़ कार्यवाही,,,21 दुकानों को किया गया सील…

राजपुर। नगरीय निकाय में नीलामी के दौरान लिए गए दुकानों के प्रीमियम जमा नहीँ होने और किराये की राशि का भुगतान बकाया होने के कारण नगरीय प्रशासन द्वारा लगभग 21 दुकानों को सील करने की कार्यवाही की गई।

    नगरीय प्रशासन द्वारा वर्ष 2016 में बस स्टैंड में 15 दुकानों सहित वर्ष 2021 में महुआपारा में 15 एवँ वर्ष 2025 में डेली सब्जी मार्केट में 12 दुकानों को खुली बोली के माध्यम से नीलामी की गई थी। दुकान नीलामी के दौरान खुली बोली में बस स्टैंड स्थित दुकानों के लिए राजपुर के दुकानदारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। नीलामी के दौरान बस स्टैंड की कई दुकानें 12 से 15 लाख रुपये की बोली लगाई गई थी जिसके बाद आवंटित दुकानदारों को दुकानों की प्रीमियम की राशि किश्तों के रूप में जमा अनुबंध की प्रक्रिया पूरा करना था। परंतु इस मामले में दुकानदारों ने न तो समय पर प्रीमियम की राशि जमा की और न ही दुकानों के किराये की राशि जमा की।

        मुख्य नगर पंचायत अधिकारी रविंद्र लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बस स्टैंड डेली सब्जी मार्केट सहित महुआपारा में नगर पंचायत द्वारा निर्मित 42 दुकानों का नीलामी की गई थी। नीलामी के वक्त दुकानदारों ने कुछ पैसा जमा किया गया था इसके बाद दुकानदारों ने ना तो प्रीमियम की राशि जमा की और ना ही दुकान के किराए की राशि जमा की जिसके कारण दुकानदारों को पूर्व में नगर पंचायत द्वारा दो माह के दौरान तीन बार नोटिस दिया जा चुका था।नोटिस देने के बाद भी इन्होंने ना तो प्रिमियम की राशि पटाई और न ही अनुबंध कराया और किराए की राशि भी लंबित है इस कारण से दुकानों को सील करने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को यदि कोई समस्या थी तो दुकानदार नगर पंचायत में आकर लिखित सूचना करते। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत द्वारा अंतिम सूचना दिनाँक 22 अगस्त दिन शुक्रवार को दी गई थी जिसमें 48 घंटे में दुकानदारों को जवाब देने हेतु कहा गया था तथा 48 घंटे के समय पश्चात मुनादी भी कराई गई थी। परंतु दुकानदारों ने कोई जवाब या दावा आपत्ति नहीं किया जिससे दुकानों को सील बंद की कार्यवाही करना पड़ा।उन्होंने बताया कि दुकानदारों से प्रीमियम की कुल राशि बस स्टैंड में बकाया 3094500/- रुपये, महुआपारा में 715500/- रुपये की राशि बकाया है। उन्होंने बताया कि महुआपारा में 3 दुकानदारों ने अपनी दुकानें सलेंडर कर दिया है उनकी अमानत राशि जप्त की गई है और उन दुकानों का दुबारा टेंडर किया जाएगा।

         गैर तलब है कि बस स्टैंड में 15 में से 6 दुकानें महुआपारा में 15 में 5 दुकानें एवँ डेली सब्जी मार्केट में 12 दुकानों में से 10 दुकानों को सील किया गया है। सब्जी मार्केट में 10 दुकानदारो ने अब तक अपना प्रीमियम कि राशि जमा नही करने के कारण नगरीय प्रशासन विभाग उन 10 दुकानों को दुबारा टेंडर करेगी।

       सील बंद की इस कार्यवाही के दौरान तहसीलदार सालिक राम गुप्ता मुख्य नगर पंचायत अधिकारी रविंद्र लाल दयाशंकर गुप्ता जय सिंह सहित पुलिस विभाग के टीम उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!