July 24, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

हाथियों के दस्तक से ग्रामीणों में दहशत,,,वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद…

राजपुर। बलरामपुर जिले की राजपुर वन परिक्षेत्र में तीन हाथियों का तांडव छः दिनों से जारी है बीती रात्रि राजपुर विकासखंड के ग्राम सिधमा,अखोराखुर्द गांव में जमकर उत्पाद मचाते हुए लगभग दस किसानों का तरबूज,मक्का गन्ना सहित अन्य फसल को नुकसान पहुंचाते हुए एक मकान को भी तोड़ा है। हाथियों का दल धंधापुर के कक्ष क्रमांक 2740 के जंगल में विचरण कर रहा है।

     जानकारी के मुताबिक राजपुर वन परिक्षेत्र में 17 अप्रैल की रात्रि प्रतापपुर वन परिक्षेत्र से तीन हाथियों का दल राजपुर वन परिक्षेत्र में प्रवेश कर धंधापुर,बदौली, अखोरा खुर्द, सिधमा, शिवपुर, रेवतपुर, कुंदीकला, क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर किसानों का फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। वन विभाग के टीम लगातार ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। क्षेत्र में हाथियों के दस्तक से ग्रामीणों में भय का माहौल है। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की निगरानी में लगी हुई है।

वन परिक्षेत्राधिकारी महाजन साहू ने ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की अपील किया है उन्होंने बुजुर्गों को घर से नही निकलने की सलाह दी है। तीन हाथियों का दल बीती रात्रि अखोरा बीट के सिधमा गांव में किसानों का तरबूज,गन्ना, मक्का व अन्य फसल के अलावे एक व्यक्ति का मकान तथा एक व्यक्ति के बोर का पाइप को क्षतिग्रस्त कर दिया है। वन विभाग की टीम किसानों के नुकसान हुए चीजों का मुवावजा हेतु प्रकरण बनाकर विभाग को भेज दिया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!