September 25, 2026 |

BREAKING NEWS

पिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदाननेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञानसड़क सुरक्षा को लेकर अंतरविभागीय समन्वय बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगेंगे संकेतक व स्पीड ब्रेकर,अतिक्रमण पर होगी कार्रवाईदीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेल
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

बरमकेला में साहू समाज का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न,,,विधायक उत्तरी गनपत जांगडे और जिला अध्यक्ष तोष राम साहू रहे उपस्थित…

सारंगढ़। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के अंतर्गत बरमकेला तहसील में तहसील साहू संघ का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सारंगढ़ की विधायक उत्तरी गनपत जांगडे और जिला साहू संघ सारंगढ़ बिलाईगढ़ अध्यक्ष तोषराम साहू उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अतिथियों ने बरमकेला तहसील साहू संघ के अध्यक्ष डॉ अवधराम साहू समेत अन्य पदाधिकारी को शपथ दिलाया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक उत्तरी गनपत जांगडे ने कहा कि साहू समाज लगातार प्रदेश में समाज हित में कार्य कर रहा है और निरंतर आगे बढ़ रहा है साहू समाज के सभी पदाधिकारी से उन्होंने कहा कि समाज में मेरे लायक जो भी कार्य रहेगा आप मुझे बता देंगे मैं निश्चित ही सहयोग करूंगी विधायक जांगड़ा ने आगे कहा कि आप लोगों की मांग है कि पिछड़ा वर्ग का भी विभिन्न स्थानों में हॉस्टल होना चाहिए इसके लिए भी मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से एवं अन्य मंत्री गणों से इस बात को लेकर चर्चा करूंगी और जितना हो सके समाज को सहयोग प्रदान करने का प्रयास करूंगी।

वही साहू समाज के जिला अध्यक्ष तोषराम साहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समस्त पदाधिकारीयों को नई जिम्मेदारी मिली है। आप सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी से आशा है की आप सभी हमारे समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे और समाज में फैली कुनितियो को दरकिनार कर समाज को नई दिशा देंगे और सामाजिक लोगो के सुख दुख में सहभागी बनेंगे। इस दौरान संरक्षक पंच राम साहू, जिला महामंत्री सेतु प्रसाद साहू, जिला उपाध्यक्ष बैसाखु राम साहू, आत्मा राम साहू, दशरथ साहू, ओम प्रकाश साहू, कार्यकारणी अध्यक्ष साहेब राम साहू, सलाहकार तुलाराम साहू, जिला मीडिया प्रभारी करन साहू, वीरेंद्र साहू, तहसील अध्यक्ष भटगांव गोपाल साहू, तहसील अध्यक्ष बिलाईगढ़ शनि राम साहू, तहसील अध्यक्ष सारंगढ़ बरत राम साहू, एवं सरिया, बरमकेला और सारंगढ़ परिक्षेत्रगण एवं ग्राम अध्यक्ष गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!