July 27, 2026 |

BREAKING NEWS

सूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूल
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में जिले वासियों को मिली बड़ी सौगात,,,कृषि मंत्री श्री नेताम ने किया मातृ एवं शिशु अस्पताल व 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का भूमिपूजन…

बलरामपुर। जिला प्रवास के दौरान कृषि व आदिम जाति विभाग के मंत्री रामविचार नेताम ने जिले को स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी। उन्होंने जिला अस्पताल में मातृ एवं शिशु अस्पताल व 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का भूमिपूजन किया। लगभग 31 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से बनने वाले यह अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इस अवसर पर महिला बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाडे सरगुजा सासंद चिंतामणि महाराज, सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते, कलेक्टर रिमिजियुस एक्का, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील उपस्थित थे।


     इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने जनता को संबोधित करता हुए कहा कि यह स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तारीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसके बन जाने से जिले वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा। इन अस्पतालांे में अच्छी व्यवस्था के साथ मेडिकल केयर मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिले वासियों को पहुँच संबंधी कई बाधाओं का सामना करना पड़ता है। इसके पूर्ण हो जाने से  लोगों को दूसरे स्थान पर इलाज के लिए जाना नहीं पड़ेगा। तत्काल जरूरत पड़ने पर अब बलरामपुर जिले में ही बड़े अस्पतालों जैसी सुविधा मिलेगी। साथ ही इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। महिला बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बड़े-बड़े कार्य स्वीकृत हो रहे हैं उन्हीं के प्रयासों से स्वास्थ्य क्षेत्र में 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ और मातृ एवं शिशु अस्पताल बनने जा रहा है इससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से निजात मिलेगा। उन्होंने इसके लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने विचार/प्रतिक्रिया व्यक्त किए।
इस दौरान क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!