September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

दीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्त
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

ग्राम कर्रा कर्मेश्वर महादेव मंदिर में प्रारंभ हुआ नौ दिवसीय श्री महारुद्र यज्ञ एवँ शिव पुराण,,,गाँव मे निकला भव्य कलश शोभायात्रा…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर स्थित ग्राम कर्रा के कर्मेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्री महारुद्र यज्ञ एवँ शिव पुराण कथा शुक्रवार को विधिवत पुजा अर्चना के साथ प्रारंभ किया गया।इस नौ दिवसीय आयोजन के शुभारंभ पर ग्राम कर्रा के कर्मेश्वर महादेव मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा यात्रा निकाली गई जहाँ क्षेत्रीय विधायक सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण शामिल हुए।

        ग्राम पंचायत कर्रा में वर्षों पुराना कर्मेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार के उपलक्ष पर नौ दिवसीय श्री महारूद्र यज्ञ एवं शिव पुराण कथा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। नौ दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में आज शुक्रवार को शिव मंदिर से भव्य कलश यात्रा शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा कर्मेश्वर महादेव मंदिर से आरंभ होकर ग्राम कर्रा से होते हुए पतरातू डीएवी स्कूल तक गई जिसके बाद वापसी के दौरान शिव मंदिर के पास ही छठ घाट पर जल लेकर कर्मेश्वर महादेव मंदिर पर जाकर कलश यात्रा समाप्त हुई।कलश शोभायात्रा में हजारों की संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवँ पुरुषों सहित युवा बच्चे शामिल हुए जो भगवा वस्त्र एवँ झंडे से शुशोभित हो रहे थे। कलश शोभायात्रा के दौरान शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ की जमकर जयकारा लगाया।वहीँ कार्यक्रम को लेकर पुरे कर्रा गाँव को भगवा झंडो से सजाया गया है।

        गैरतलब है कि ग्राम पंचायत कर्रा में वर्षों पुराने प्राचीन शिव मंदिर का ग्रामीणजनों के सहयोग से जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। मंदिर को नए रूप में आकर्षक व भव्य बनाया जा रहा है और मंदिर का निर्माण कार्य लगभग पुर्ण होने को है। प्राचीन कर्मेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार होने पर नौ दिवसीय श्री महारुद्र यज्ञ एवँ शिव पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत 25 जुलाई दिन शुक्रवार से श्रावण शुक्ल पक्ष के एकम से नौ दिवसीय श्री महारुद्र यज्ञ एवँ शिव पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है ।इस कार्यक्रम में दिनाँक 25 जुलाई शुक्रवार को कलश शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 26 जुलाई को शिव महापुराण माहात्म्य कथा 27 जुलाई को अदिशिव लिंग पूजन कथा 28 जुलाई को नारद मोह,कुबेर चरित्र, सती चरित्र 29 जुलाई को शिव सती विवाह उत्सव 30 जुलाई को पति व्रत धर्म का उपदेश विहार कार्तिकेय गणेश विवरण 31 जुलाई को त्रिपुरासुर वध,जलंधर उद्धार 1 अगस्त को द्वादश ज्योतिर्लिंग महात्म्य उमा सहिता कथा विस्तार एवँ अंतिम दिन 2 जुलाई को पूर्णाहुति तविज्वाचन पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।इस नौ दिवसीय चलने वाले आयोजन में प्रतिदिन महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। वहीँ इस कार्यक्रम में ऋषभतीर्थ गहरिनमुड़ा के भागवत भूषण पंडित दिव्य आनंद तिवारी जी महाराज के द्वारा श्री महारुद्र यज्ञ एवँ शिव महापुराण कथा का वाचन किया जाएगा। मंदिर समिति एवँ गाँव के शिवभक्तों ने इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया है।

सामरी विधायक हुई कलश शोभायात्रा में शामिल :- ग्राम कर्रा में आयोजित होने वाले नौ दिवसीय श्री महारुद्र यज्ञ एवँ शिव पुराण कथा के आयोजन के पहले दिन कलश शोभायात्रा में सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा भी शामिल हुई।उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के साथ भगवा वस्त्र धारण कर अपने सर पर कलश लेकर पूरे यात्रा में शामिल रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!