May 14, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है सुशान तिहार – आयुक्त श्री दुग्गापशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में दो आरोपी को किया गया था गिरफ्तारफरार चल रहे कोयला तस्कर गिरफ्तारगोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन,,,ग्रामीणों को मिली विभागीय योजनाओं की जानकारी…जमीनी हकीकत से दूर सुशासन शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,,,विभागीय योजना केवल कागजों में ही…तेंदू पत्ता संग्रहण कार्य का शुभारंभ,,,फड़ो में पूजा अर्चना के साथ संग्रहको का पखारे गए पाँव…बड़े पैमाने पर बाल वृक्षों की कटाई,,,आठ आरोपी गिरफ्तार…प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने जिला पंचायत सीईओ ने लगाई विशेष जन चौपाल,हितग्राहियों से सीधा संवाद कर प्रगति लाने किया प्रोत्साहितजिला पंचायत सीईओ ने आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को किया प्रोत्साहित
आस्थागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीतिलाइफस्टाइल

नवनिर्वाचित अध्यक्ष की हुई ताजपोशी,,,नेताम सहित कई भाजपा दिग्गज नेता हुए शामिल…

राजपुर। नगर पंचायत राजपुर में एक बार फिर से अध्यक्ष के पद पर भाजपा ने अपना कब्जा जमाया है नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने आज भाजपा नेता राम विचार नेताम एवं सिद्धनाथ पैकरा की मौजूदगी में शपथ ग्रहण के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर अपना पदभार सम्हाला।

 वर्ष 2019 में नगर पंचायत के चुनाव में भाजपा को बहुमत मिली थी जिस्ले बाद भाजपा के पार्षद सहदेव लकड़ा नगर के अध्यक्ष बने थे। लेकिन आपसी अंतर्कलह के कारण इनमें काफी गुटबाजी भी थी और अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव होने के बाद कांग्रेस पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पास करके अध्यक्ष को हटा दिया था। शासन के निर्देश पर यहां पिछले लगभग तीन माह से कांग्रेस समर्थित पार्षद कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य सम्हाल रहे थे। जिसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग से मिले दिशा निर्देश के बाद हुए चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल किया है एवं धरम सिंह नए अध्यक्ष चुने गए। नवनिर्वाचित नगर पंचायत धरम सिंह ने शुक्रवार को विधिवत शपथ ग्रहण पदभार ग्रहण किया।आनन फानन में हुए इस शपथ ग्रहण के दौरान भले ही भाजपा दावा कर रही हो की गुटबाजी उनकी दूर हो गई है लेकिन आज की शपथ ग्रहण के दौरान के भाजपा के पार्षद सहित कई भाजपा के नेता गायब नजर आए।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पर अनिल सिंह मेजर राम लखन पैकरा शिवनाथ यादव प्रवीण अग्रवाल गौरी शंकर अग्रवाल मुन्ना लाल चौधरी जय गोपाल अग्रवाल नीरज तिवारी मुकेश गुप्ता कमला प्रसाद सिंह अनिल तिवारी राजेंद्र सिंह एसडीम राजीव जेम्स कुजूर थाना प्रभारी रमाकांत साहू मुख्य नगर पंचायत अधिकारी राजेश कुशवाहा इंजीनियर मुकेश दुबे दयाशंकर गुप्ता जय सिंह अनुराग तिवारी सहित अन्य भाजपा नेता एवं अधिकारी कर्मचारियों सहित नगर के गणमान्य जन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!