September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

सरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

नगर में जाम की स्थिति को लेकर आवश्यक बैठक,,,थाना प्रभारी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर में सकरी सड़क और बढ़ती ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए राजपुर थाना परिसर में पुलिस ने बसों के एजेंट एवं स्थानीय लोगों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

       राष्ट्रीय राजमार्ग 343 सड़क की खराब हालत और चल रहे सड़क निर्माण कार्य होने के कारण आये दिन यहाँ जाम की स्थिति निर्मित हो रही है और लगातार सड़क हादसे भी हो रहे हैं जिसे देखते हुए पुलिस की टीम ने शहर के किनारे स्थित दुकानदार एवं बस के एजेंट की मीटिंग लेते हुए कड़े निर्देश दिए हैँ।

        राजपुर में नेशनल हाईवे 343 सड़क पर नगर में नाली निर्माण का काम चल रहा है जिसके कारण सड़क काफी संकरा हो गया है। ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग जा रही है जिससे आवागमन भी काफी प्रभावित हो रहा है।खासकर बस स्टैंड के समीप बसों व अन्य वाहनों के मुख्य सड़क पर खड़ी होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है इसके अलावे भी थाना परिसर से पुराने पोस्ट ऑफिस तक हो रहे नाली निर्माण के कारण सड़क पर वाहनों के जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। इन सभी बातों को लेकर बलरामपुर एसपी के निर्देश पर राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बस के एजेंट एवं व्यापारियों की बैठक ली है। बैठक में दौरान थाना प्रभारी ने उन्हें निर्देश दिया है कि सभी बसों को बस स्टैंड के अंदर घुसाया जाए मुख्य सड़क पर सवारीयों को उतारने चढ़ाने के लिए बसों को न खड़ी किया जाए ताकि सड़क पर जाम ना लगे और व्यापारियों से भी कहा गया है कि वह अपने दुकान के सामान बाहर सड़क पर न निकाले।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!